Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बसपा अंबेडकर जयंती पर लखनऊ में ताकत दिखाएगी, मायावती ने कल बड़ी बैठक बुलाई

    18 hours ago

    2

    0

    यूपी में भाजपा-सपा के बाद अब बसपा भी अपनी सियासी ताकत दिखाने जा रही है। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती इस बार पार्टी लखनऊ में एक साथ मनाएगी। प्रदेश में छोटे–बड़े कार्यक्रमों की बजाय एक सेंट्रल कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है। मायावती इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती खुद शामिल हो सकती हैं, हालांकि पार्टी या मायावती कैंप की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। तैयारियों को लेकर मायावती की अहम बैठक मायावती ने मंगलवार (31 मार्च) को प्रदेश के सभी प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में 14 अप्रैल के कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह कार्यक्रम सिर्फ जयंती मनाने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसे 2027 के चुनावी बिगुल के रूप में भी देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… बहू को नहीं देना होगा सास-ससुर का गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट ने कहा- ऐसा कानून नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुजुर्ग दंपती द्वारा बहू से मेंटेनेंस (भरण-पोषण) की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि सास-ससुर को अपनी बहू से भरण-पोषण पाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। यह फैसला न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह की एकल पीठ ने दिया। आगरा निवासी बुजुर्ग दंपती ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। दंपती के वकील ने दलील दी कि दोनों अनपढ़ और आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा वे अपने इकलौते बेटे पर निर्भर थे। प्रवेश कुमार, जो यूपी पुलिस में सिपाही थे, की शादी 26 अप्रैल 2016 को हुई थी। 31 मार्च 2021 को उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी, यानी दंपती की बहू, भी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। उसकी अच्छी आय है और उसे बेटे की नौकरी से जुड़े सर्विस व रिटायरल लाभ भी प्राप्त हुए हैं। बेटे की मृत्यु के बाद दंपती ने बहू से भरण-पोषण की मांग की थी। 21 अगस्त 2025 को फैमिली कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद दंपती ने इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- गुंडों और माफियाओं के प्रति सपा की पुरानी हमदर्दी फिर से उजागर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में आतंकवादियों, गुंडों और माफियाओं के प्रति सपा की पुरानी हमदर्दी फिर से उजागर हो गई है। दरअसल, हाल ही में सपा प्रमुख ने कहा, सपा की सरकार बनने पर मुकदमे वापस लेने का काम शुरू होगा। पंकज चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पिछले कार्यकाल में भी आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लिए गए थे। जाहिर है, न उनकी नीति बदली है और न नीयत, यह बयान साफ तौर पर न्याय-व्यवस्था और संविधान का मजाक बनाने वाला है। क्या सपा सुप्रीमो खुद को अदालत और संविधान से ऊपर समझते हैं? किसी को बरी करना या सजा देने का काम न्यायपालिका का है। देश और प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। समाजवादी पार्टी के लोग कोई बादशाह नहीं हैं। सपा की “जिल्ले-इलाही” शैली यही थी, यदि खुश हुए तो किसी भी गुंडा, माफिया, हत्यारे या बलात्कारी को माफ कर दिया। नाराज हुए तो किसी निर्दोष को निशाना बनाया। पत्नी-दो बेटों कुल्हाड़ी से काट डाला:कौशांबी में संपत्ति विवाद और अवैध संबंध में हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तार कौशांबी में एक पिता की हत्या उसी के परिवार ने मिलकर कर दी। कारण बना जमीन का विवाद और शादी में आ रही अड़चन। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा 24 घंटे कर पत्नी और दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दो दिन पहले की है, जब गांव के बाहर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। शरीर पर कुल्हाड़ी से किए गए कई वार साफ नजर आ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि हत्या के बाद शव को करीब 50 मीटर तक खेतों में घसीटकर छिपाने की कोशिश की गई थी। शुरुआत में मामला रहस्यमय लगा, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कहानी घर के भीतर तक पहुंच गई। तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले-सपा सरकार में हर जिले में माफिया था झांसी में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने धुरंधर-2 मूवी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा- समाजवादी पार्टी की सरकार में हर जिले में एक माफिया होता था। उनका जो स्वभाव है, उसके विपरीत कुछ होगा तो उन्हें कष्ट तो होगा ही। जिस प्रकार से उन्होंने पूरे प्रदेश में माफिया तंत्र खड़ा किया था। उन माफियाओं को योगी सरकार में समाप्त करने का काम किया गया। अब प्रदेश में कानून का राज है। आज उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल की पूरे देश में चर्चा हो रही है। दरअसल, धुरंधर-2 में माफिया अतीक अहमद के किरदार को लेकर अखिलेश आपत्ति जताने के सवाल पर वह जबाव दे रहे थे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविवार को सखी के हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां देर शाम पत्रकारों से बातचीत की। सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली; लखनऊ रेफर सुल्तानपुर में रविवार को वर्दी पहनते समय गोली चलने से इंस्पेक्टर घायल हो गए। गोली उनके कंधे में लगी। घायल इंस्पेक्टर को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल इंस्पेक्टर अरुण कुमार अखंड नगर थाने में तैनात हैं। उनको कुछ महीने पहले ही सुल्तानपुर नगर कोतवाली के प्रभारी पद से हटाया गया था। एक बहुचर्चित डकैती कांड के बाद उन पर कार्रवाई की गई थी। सुल्तानपुर वह अमेठी से ट्रांसफर होकर आए थे। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में अजय राय बोले- मोदी को बनारस में जमींदोज कर दूंगा, मैं तो चट्‌टान की तरह खड़ा हूं ‘लिख लेना मेरी बात, मैं चट्टान बनकर खड़ा हूं। मोदी को जमींदोज कर दूंगा बनारस में। मैं समझौतावादी नहीं हूं। पीछे नहीं हटता। कोई माई का लाल मुझे खरीद नहीं सकता धरती पर। मैं तो लड़ूंगा। लड़ रहा हूं। फिर अजय राय नहीं मिलेगा। आज कोई लड़ने वाला है, संघर्ष करने वाला मिला है। साथ दो। पद मिलेगा, क्या मिलेगा यह ऊपर वाला जानता है। अगर आप सद्भाव बनाकर रखना चाहते हैं तो मिलकर रहिए।’ ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहीं। वह कानपुर के जाजमऊ स्थित एमराल्ड गुलिस्तान में रविवार की शाम सद्भावना बैठक में शामिल होने आए थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट-अमेरिका की ईरान में घुसकर यूरेनियम जब्त करने की तैयारी:ट्रम्प 10 हजार एक्स्ट्रा सैनिक भेज रहे, अप्रैल तक जंग खत्म करना चाहते हैं
    Next Article
    अंबेडकर जयंती पर लखनऊ में ताकत दिखाएगी बसपा:मायावती के भी शामिल होने के लगाए जा रहे कयास, कल प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment