Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:फर्रुखाबाद कोतवाल को 7 दिन की जेल की सजा,CJM का आदेश-24 घंटे में गिरफ्तार कर पेश करें

    10 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद शहर कोतवाल दर्शन सिंह सोलंकी को सीजेएम कोर्ट ने 7 दिन की जेल की सजा सुनाई है। शनिवार को अवमानना की कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी करते हुए पुलिस कप्तान को अगले 24 घंटे में कोतवाल को पेश करने का आदेश दिया। दरअसल, कोतवाल को सात अलग-अलग मामलों में वारंट तामील कराने के आदेश मिले थे, लेकिन उन्होंने न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया और न ही कोर्ट को कोई रिपोर्ट भेजी। इसके बाद कोर्ट ने यह कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर… लखनऊ में चौकी के सामने युवक को गिरा-गिराकर पीटा, VIDEO लखनऊ में पुलिस चौकी के सामने एक युवक को सड़क पर तीन लोगों ने गिरा-गिराकर पीटा। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पीड़ित अपने दोस्त के साथ चौकी के बगल की दुकान पर चाय पी रहा था। आरोप है कि तीनों ने उसकी चेन छीन ली। विरोध करने पर ईंट से उसके चेहरे पर हमला किया। दोस्त भागकर चौकी पहुंचा, लेकिन वहां पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। मामला पॉलिटेक्निक चौराहा पुलिस चौकी का है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष शराब के नशे में थे। आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पढ़ें पूरी खबर… आजमगढ़ में युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार:3 अप्रैल को विवाद होने पर चाकू मारा था, मुठभेड़ में पकड़ा गया आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में 3 अप्रैल की रात हुए हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी ने आपसी विवाद में युवक हस्सान की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पीड़ित नौशाद अहमद ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी इरफान का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के पहाड़ों में छिपा था अमेरिकी पायलट:36 घंटे में दुश्मन के बीच से बचाया, ट्रम्प बोले- यह इतिहास का सबसे साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन
    Next Article
    जौनपुर में दो बदमाशों का हाफ एनकाउंटर:एक के पैर में लगी गोली, पिस्टल, कारतूस, 1.30 लाख रुपए बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment