Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में अजय राय बोले- मोदी को बनारस में जमींदोज कर दूंगा, मैं तो चट्‌टान की तरह खड़ा हूं

    16 hours ago

    1

    0

    ‘लिख लेना मेरी बात, मैं चट्टान बनकर खड़ा हूं। मोदी को जमींदोज कर दूंगा बनारस में। मैं समझौतावादी नहीं हूं। पीछे नहीं हटता। कोई माई का लाल मुझे खरीद नहीं सकता धरती पर। मैं तो लड़ूंगा। लड़ रहा हूं। पर यह आपके हाथ से चीजें निकल जाएंगी। फिर अजय राय नहीं मिलेगा।’ ‘40 साल से सत्ता में नहीं हो न। आगे भी कितने दिन तक नहीं रहोगे, अब इसका इंतजार करते रहना। आज कोई लड़ने वाला है, संघर्ष करने वाला मिला है। साथ दो। पद मिलेगा, क्या मिलेगा यह ऊपर वाला जानता है। अगर आप सद्भाव बनाकर रखना चाहते हैं तो मिलकर रहिए।’ यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहीं। वह कानपुर के जाजमऊ स्थित एमराल्ड गुलिस्तान में रविवार की शाम सद्भावना बैठक में शामिल होने आए थे। सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली; लखनऊ रेफर सुल्तानपुर में रविवार को वर्दी पहनते समय गोली चलने से इंस्पेक्टर घायल हो गए। गोली उनके कंधे में लगी। घायल इंस्पेक्टर को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल इंस्पेक्टर अरुण कुमार अखंड नगर थाने में तैनात हैं। उनको कुछ महीने पहले ही सुल्तानपुर नगर कोतवाली के प्रभारी पद से हटाया गाया था। उन्हें एक बहुचर्चित डकैती कांड के बाद इस पद से हटाया गया था। इससे पहले, वह अमेठी जनपद से स्थानांतरित होकर सुल्तानपुर के कुड़वार थाने में पहली बार प्रभारी बने थे। पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में डिग्री कॉलेज के चपरासी की हत्या: कैंपस के नाले में अधजला शव मिला, ड्यूटी पर आए थे अलीगढ़ में टीकाराम डिग्री कॉलेज के एक चपरासी की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए कॉलेज आए थे। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच रविवार सुबह करीब 11 बजे कॉलेज परिसर के नाले में अधजला शव मिला। शव के कुछ हिस्से जल चुके थे। नाले से शव को बाहर निकालने पर लोगों ने सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पढ़िए पूरी खबर.. झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली झांसी में पुलिस कस्टडी से भागे आरोपी नदीम खान (19) को पुलिस ने मुठभेड़ में रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मुठभेड़ कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। नदीम को 16 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसने शहर में 2 चोरियां की थीं। पुलिस उसे मेडिकल जांच कराने जिला अस्पताल ले गई थी, जहां से नदीम फरार हो गया था। 13 दिन से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। पढ़ें पूरी खबर जालौन में पत्नी से प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, शव जलाकर छिपाया; प्रेमिका-पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार जालौन में प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या कर शव जलाकर फेंक दिया था। 26 मार्च की रात ब्योना रोड पर एक युवक का अधजला शव मिला था। रविवार को हत्याकांड में शामिल प्रेमिका-पति समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक की पहचान अमित नरवरिया के रूप में हुई थी। मृतक के पिता गिरजाशंकर ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी। पूर्व में धमकी मिलने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी थी। रविवार को कैलिया थाना पुलिस ने अमित हत्याकांड का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला कैलिया थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… मऊ में श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई:40 यात्री घायल, चालक को झपकी आने से हादसा मऊ में 48 श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार सुबह पेड़ से टकरा गई। हादसे में 40 यात्री घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस सवार अयोध्या से बलिया जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। हादसा जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर हलधरपुर थाना क्षेत्र में हुआ।। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में महिला सिपाही से 4.62 लाख का फ्रॉड, शेयर मार्केट में निवेश का दिया था झांसा कानपुर में महिला सिपाही के साथ 4.62 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सिपाही के मुताबिक, साइबर ठग ने निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर उसे फंसाया। एक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर उस पर उसका अकाउंट बनवाया। इसके जरिए उससे कई बार में 4.62 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर कराए गए। कुछ समय बाद जब उसने रुपए निकालने का प्रयास किया, तो वह पैसे नहीं निकाल सकी। तब जाकर उसे ठगी का पता चला। सिपाही ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल SP ने घुटनों पर बैठकर अंशिका से वरमाला पहनी:'ओ री सखी मंगल गाओ री' गाना बजा, पिता बारातियों संग झूमकर नाचे
    Next Article
    अगरबत्ती कारखाने में भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान:कानपुर में एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment