Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- अब तक 23,935 मतदाताओं के नाम कटे, 4336 नाम दूसरों ने कटाए

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया, 6 जनवरी से 17 फरवरी तक 23,935 मतदाताओं के नाम कटे हैं। इनमें 14388 मतदाताओं के नाम ऑटोमेटिक कटे हैं। मतलब इनके फॉर्म नहीं भरे गए। 5211 लोगों ने खुद का नाम कटाने के लिए भरा है। इस तरह 19,599 मतदाताओं के नाम ऑटोमेटिक व सेल्फ हैं। 4336 नाम ही किसी दूसरे ने नाम कटाए हैं। प्रदेश में 1.77 लाख मतदान केंद्र हैं। उन्होंने बताया, एसआईआर में 1.04 करोड़ ऐसे मतदाता हैं, जिन्होंने पिछले एसआईआर में वोटर लिस्ट से मिलान कराने वाला कॉलम खाली छोड़ दिया था। मैपिंग नहीं कराई थी। उन्हें नोटिस दिया गया है। 2.22 करोड़ मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने 2003 की मतदाता सूची से मिलना तो कराया लेकिन तार्किक विसंगति छोड़ दी थी, उन्हें भी नोटिस दे दिया है। उन्होंने बताया कि इस तरह 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस देकर दस्तावेजी साक्ष्य देने की अपेक्षा की है। 3.26 करोड़ में से 3.25 करोड़ मतदाताओं के नोटिस सिस्टम से जारी कर दिए हैं। 1.85 करोड़ मतदाता नोटिस मतदाता तक पहुंच गए हैं। 1.15 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई भी पूरी हो गई है। मंगलवार को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। सुनवाई की गति लगातार तेज हो रही है। तीन दिन में 35 लाख मतदाताओं की सुनवाई हुई नवदीप रिणवा ने बताया कि 5 फरवरी को 30 लाख की सुनवाई हुई थी, 9 फरवरी को 37.19 लाख, 13 फरवरी को 60 लाख, 14 फरवरी को 69.17 लाख, 15 फरवरी को 79.57 लाख और आज सुबह 1.15 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। बीते तीन दिन में 35 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि 27 मार्च तक हम सभी 3.26 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी कर देंगे। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात के बाद सामने आया कि कुछ स्पष्टता का अभाव है। तार्किंग विसंगति के केस में किस तरह सुनवाई होगी, हमने बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि सुनवाई के नोटिस में स्थान, तारीख और समय तो दी जा रही है लेकिन बीएलओ स्वयं संबंधित के घर जाकर उनके पति, पत्नी, भाई, बहिन, बेटे, बेटी, माता-पिता, दादा-दादी, चाचा-चाची को नोटिस दे दें, उन्हें दिया गया नोटिस तामील माना जाएगा। उन्होंने बताया कि सुनवाई में रिश्तेदार की 2003 की मतदाता सूची लगानी है। पिता के साथ मैपिंग कराई है तो संबंध का प्रमाण पत्र, बीएलओ की अंडरटेकिंग देनी होगी। नो मैपिंग के नोटिस में 13 में से एक दस्तावेज देना है, तार्किंग विसंगति में 2003 की मतदाता सूची में रिलेशनशिप दर्शाता हुआ एक दस्तावेज देना है। उन्होंने बताया कि फार्म 6 में जन्मतिथि में आधार भी मान्य है, लेकिन उसमें विगत एसआईआर से मैपिंग करानी होगी। यदि मैपिंग नहीं होती है तो 13 में से कोई एक दस्तावेज दे दें। उन्होंने बताया कि सुनवाई में कुल 13161 ईआरओ और एईआरओ सुनवाई कर रहे हैं। 4635 स्थानों पर सुनवाई कर रहे हैं। दूर दराज के पोलिंग स्टेशन पर अधिकारी को खुद जाने के लिए कहा है। 6 जनवरी से अब तक 54.40 लाख हजार फार्म 6 जमा हुए नवदीप रिणवा ने बताया कि नए नाम जुड़वाने के लिए 6 जनवरी से अब तक 54.40 लाख हजार फार्म 6 जमा हुए हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के फार्म 6 अधिक आए हैं। 2719614 पुरुषों, 2720320 महिलाओं के आवेदन आए हैं, थर्ड जेंडर 222 हैं। उन्होंने बताया कि हमारा फोकस है कि महिलाओं के फार्म अधिक से अधिक आएं, जेंडर रेश्यो बढ़ाना है। युवा मतदाता में 18 साल और 19 साल और 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या कम है, जबकि जनसंख्या कम है। 18 साल प्लस के फार्म 911788, 20 से 29 साल तक 27,65,028 इस तरह कुल युवा मतदाता के फार्म 36,76,816 फार्म आए हैं। उन्होंने बताया कि 27 अक्टबूर से अब तक कुल 70 लाख 39 हजार 428 आवेदन पत्र आए हैं। मतदाता सूची में संशोधन के लिए फार्म 7 की संख्या 140425 आए हैं। इसमें से महिलाओं के नाम काटने वाले फार्म 55752, पुरुष के 84667 और थर्ड जेंडर के 6 आवेदन आए हैं। गोरखपुर के रामगढ़ताल में मिली लेखपाल की बेटी की लाश, 24 घंटे से लापता थी गोरखपुर के रामगढ़ताल में बुधवार दोपहर एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 1:30 बजे तालाब में उतराता शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान 23 वर्षीय श्रद्धा त्रिपाठी उर्फ निशु के रूप में हुई है, जो 17 फरवरी से लापता थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कैंट थाने में दर्ज कराई गई थी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। श्रद्धा कैंट थाना क्षेत्र के डिबिया धोबी टोला निवासी लेखपाल संजय त्रिपाठी की बेटी थी। वह मंगलवार को किसी काम से घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार को रामगढ़ताल में मिले शव की पहचान पिता ने मौके पर पहुंचकर की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर... बहराइच में राकेश टिकैत बोले- किसानों को बर्बाद करने पर तुली सरकार; बिना टैरिफ वाले सामानों से बढ़ेगी परेशानी बहराइच में भारतीय किसान यूनियन की किसान हुंकार महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र सरकार पर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। टिकैत ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते से देश में सब्सिडी और बिना टैरिफ के आने वाले सामानों से किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इसे रोकने के लिए बड़े आंदोलन की आवश्यकता बताई। पढ़िए पूरी खबर… मऊ में 2 ट्रेलरों की टक्कर से लगी आग, जिंदा जलकर चालक की मौत; VIDEO मऊ में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे के बाद एक ट्रेलर का चालक केबिन में ही फंसा रहा गया। उसकी जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाई। हादसा आज दोपहर डेढ़ बजे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बशारतपुर में हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ट्रेलर एक दूसरे से ओवरटेक करने में लगे थे। इसी चक्कर में आपस में टकरा गए। दोनों ट्रेलर गोरखपुर की तरफ से आ रहे थे। पूरी खबर पढ़ें मुजफ्फरनगर में शिव मंदिर में तोड़फोड़:महंत-सेवादार को पीटा, कार्तिकेय-नंदी जी की मूर्ति तोड़ी; प्रधान के भाई, बेटे भांजे पर आरोप, VIDEO यूपी के मुजफ्फरनगर में एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ और महंत से मारपीट हुई। मारपीट के दौरान हमलावरों ने मंदिर में भगवान कार्तिकेय और नंदी जी की मूर्तियों को खंडित कर दिया। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। महंत ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में धुत होने के कारण आरोपियों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया था। इसी कारण उन्होंने सेवादार का अपहरण कर पीटा। बाद में मुझे भी एकजुट होकर पीटा। गालियां दीं। जनेऊ तोड़ने और भगवा पगड़ी फाड़ने की कोशिश की। तमंचा और पत्थर लेकर दौड़ाया। ग्रामीणों ने उनकी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर के मत्स्य इंस्पेक्टर सस्पेंड; सहायक निदेशक समेत विभाग के 9 कर्मचारी लखनऊ अटैच मत्स्य आहार मिल और सीएम मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थियों को भुगतान न करने व अन्य योजनाओं का गलत तरीके से लाभ देने पर मत्स्य निरीक्षक सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी के. ने उपनिदेशक मत्स्य सुनीता वर्मा और मत्स्य कार्यालय के 9 अधिकारियों, कर्मचारियों को लखनऊ से अटैच कर दिया है। मत्स्य विकास अधिकारी कुसुम पाल, अपर सांख्यिकीय अधिकारी केसी वर्मा, उर्दू अनुवादक सह वरिष्ठ सहायक आयशा खातून, कनिष्ठ सहायक अमरीश अवस्थी, वरिष्ठ सहायक प्रतिमा उमराव, कनिष्ठ सहायक प्रबल कुमार, मुछआ सतीष निषाद, अजय सिंह को मत्स्य निदेशालय अटैच कर दिया। मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा- अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से लाभार्थी परेशान हो रहे थे। इसी को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई है। सुनील कुमार भ्रष्टाचार में भी संलिप्त पाए गए हैं। मंडलीय अधिकारी में संरक्षण दे रहे थे। इस पर कार्रवाई की गई है। पढ़िए पूरी खबर चलती ट्रेन में रेप करने वाला TTE सस्पेंड, 10 हजार का इनाम घोषित, युवती की मेडिकल जांच पूरी गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में आरोपित टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर मंगलवार को युवती का बयान दर्ज किया गया और उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल जांच पूरी कर ली गई है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के समसारा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रेलवे एसपी रेलवे ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पढ़ें पूरी खबर… 2 महीने से वेटिंग में चल रहीं IAS को मिली पोस्टिंग; वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया यूपी सरकार ने मंगलवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी कैडर में लौटीं IAS अफसर वी. हेकाली झिमोमी को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। अब तक इस विभाग का काम अनिल कुमार-3 देख रहे थे। अनिल कुमार अब पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव रहेंगे। वी. हेकाली झिमोमी 1996 बैच की यूपी कैडर की IAS अफसर हैं। वह स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्य किया है। वी. हेकाली झिमोमी अक्टूबर, 2021 से दिसंबर, 2025 तक भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थी। 2 जनवरी को यूपी लौटने के बाद से वह पोस्टिंग की प्रतीक्षा में चल रही थीं। करीब डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद उन्हें पोस्टिंग मिली है। इस दौरान 6 बार आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई, लेकिन उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली। मंगलवार को जारी दो आईएएस की तबादला सूची में झिमोमी को वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन का प्रमुख सचिव बनाया गया। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल से; अंगूठी- माला पहनकर एग्जाम नहीं दे पाएंगे स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षाएं 12 मार्च, 2026 तक चलेंगी। इस वर्ष कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 596 राजकीय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त और 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालय शामिल हैं। इस बार अंगूठी या फिर माला पहनकर भी परीक्षा नहीं देनी है। बालिका विद्यालयों में महिला कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था होगी। किसी भी दशा में सचल दल या निरीक्षण दल के पुरुष सदस्य बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी नहीं लेंगे। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव विनोद राय ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। नियम और मानक भी तय कर दिए गए हैं। इसका अनुपालन सख्ती से कराया जाएगा। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने परीक्षा से पूर्व मंगलवार को शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), लखनऊ शिविर कार्यालय में स्थापित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस वर्ष परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाया गया है। 18 जनपदों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जबकि 222 परीक्षा केन्द्रों को अति संवेदनशील और 683 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केन्द्रों पर एसटीएफ और स्थानीय अभिसूचना इकाई को पूरी परीक्षा अवधि में सक्रिय रखा जाएगा तथा अति संवेदनशील केन्द्रों का दिन में दो बार निरीक्षण सुनिश्चित किया गया है। आजमगढ़ में 3 सगे भाइयों के साथ 12 को उम्रकैद: 1999 में कुएं में सिरकटी लाश मिलने पर दंगा हुआ आजमगढ़ में कोर्ट ने 27 वर्ष पहले एक हत्या और उसके बाद हुए दंगा के 12 आरोपियों को दोषी करार दिया है। आज इन सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। शुक्रवार को सभी 12 आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। सभी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उम्रकैद की सजा पाने वालों में तीन सगे भाई भी हैं। मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने सजा सुनाई। पूरी खबर पढ़ें प्रतापगढ़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मारी गोली, 38 मुकदमे थे दर्ज प्रतापगढ़ जिले में बुधवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के एटीएल ग्राउंड के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी अंतरजनपदीय गैंगस्टर अतुल गौड़ उर्फ राजा घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अतुल गौड़ उर्फ राजा (29 वर्ष) पुत्र लहरी, निवासी भूपियामऊ थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ जनपद सुल्तानपुर, जौनपुर और प्रतापगढ़ में गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी एवं आयुध अधिनियम समेत कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़ें मेरठ में गोकशी के आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली, तीन बोरियों में मांस और 315 बोर का तमंचा बरामद मेरठ में किठौर क्षेत्र में मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोकश बसरीफ घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके 5 से 6 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस को मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और पशु कटान के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल बसरीफ को तत्काल सीएचसी किठौर भेजा। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में अभियान चला रही है। पूरी खबर पढ़ें इटावा में साले की पत्नी से अफेयर, प्रेमिका की चौखट पर सुसाइड, दरवाजा नहीं खोला तो खुद को गोली मार ली इटावा में 45 साल के शख्स ने ससुराल की चौखट पर जान दे दी। उसका साले की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था। मंगलवार रात साढ़े 10 बजे वह ससुराल पहुंचा। घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन प्रेमिका ने दरवाजा नहीं खोला।इसी बात से आहत होकर उसने कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। एएसपी ग्रामीण श्रीचंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रेमिका और पड़ोसियों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच में पता चला कि अनिल कुमार मैनपुरी के करहल का रहने वाला था। उसकी पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:चीन में आतिशबाजी की दुकान में धमाका, 12 लोगों की मौत
    Next Article
    भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला, VIDEO:कानपुर में पीठ में गोली मारी; पिता-मां समेत 9 पर FIR; बजरंगदल का नेता अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment