Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी कांग्रेस कार्यालय में रोजा इफ्तार:अध्यक्ष अजय राय, इमरान प्रतापगढ़ी समेत नेताओं ने अमन-भाईचारे की दुआ की

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रादेशिक कार्यालय में शनिवार को रोजा इफ्तार किया गया। इसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, उलेमा-ए-किराम और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। नेताओं ने इसे गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला आयोजन बताया। इफ्तार कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, तानुज पुनिया, सांसद इमरान मसूद, एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी धीरज गुर्जर और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में उलेमा-ए-किराम और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश इस मौके पर नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब और साझा सांस्कृतिक विरासत से है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की असली ताकत उसकी विविधता, आपसी सम्मान और एकता में निहित है। अमन और खुशहाली की मांगी दुआ इफ्तार से पहले सभी ने मुल्क की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआ की। नेताओं ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना लोगों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना सिखाता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी रोजा इफ्तार में हिस्सा लिया। यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कही यह बात कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी दस्तावेज लगाकर ₹78.33 लाख का लोन लिया:बजाज फाइनेंस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने की शिकायत, ग्राहक पर केस दर्ज
    Next Article
    AMU में विवादित वीडियो से हड़कंप:छात्रा बोली- 'मुस्लिम महिलाओं को लेक्चर न दें, अपना इतिहास देखें जहां औरतें जिंदा जलाई जाती थीं'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment