Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 15 दिन बारिश नहीं होगी, 8°C उछलेगा पारा:भीषण गर्मी का अलर्ट, रात में उमस बढ़ेगी; 35km की रफ्तार से हवा चलेगी

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। शनिवार सुबह से मौसफ साफ है। तेज धूप निकली है। तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 15 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 8°C और न्यूनतम तापमान में 6°C की बढ़ोतरी होगी। बारिश नहीं होगी। 25-35 किमी. की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। गर्मी एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। कई जिलों में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी तक दर्ज की गई, जिससे वातावरण शुष्क हो गया है। पारे में 4°C तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल अगले 15 दिन तक किसी भी तरह का कोई सिस्टम या विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो जालौन सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.8°C रिकॉर्ड किया गया। बिजनौर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 12°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलीं। इस वजह से रात के वक्त हल्की ठंड महसूस हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में अगले दो सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश नहीं होगी। पछुआ हवाएं चलने से वातावरण में नमी घटेगी। गर्मी में और इजाफा होगा। दिन और रात के औसत तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम की आज की तस्वीरें- शहरों का हाल जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? किसानों को राहत मिलेगी कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम साफ होने से किसानों को राहत मिलेगी। क्योंकि, गेहूं की कटी पड़ी फसलें भीग गई थीं। तेज धूप होने से फसलें जल्दी सूखेंगी। इससे किसान जल्द से जल्द मड़ाई कर पाएंगे। फसलों के दाने काले पड़ने की आशंका कम होगी। अचानक आंधी-बारिश की वजह क्या थी? अचानक आंधी-बारिश की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थी। ये इस सीजन में नॉर्मल है। हर साल इस सीजन में आंधी-तूफान के साथ बारिश होती है। हालांकि, इस साल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बहुत जल्दी-जल्दी आ रहे हैं। इस वजह से लगातार आंधी-बारिश का मौसम बना हुआ है। किसानों को नुकसान हुआ, गेहूं की फसल पर संकट बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ। गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इसे लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए थे। कहा था कि अफसर 24 घंटे के भीतर नुकसान का सर्वे करें और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को मदद देना सरकार की प्राथमिकता है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- टीचर बेटी की लाश के साथ 5 महीने रहा पिता:मेरठ में परफ्यूम डालकर बदबू मिटाता था; पैर छोड़कर पूरी बॉडी कंकाल बन चुकी थी मेरठ में एक पिता अपनी टीचर बेटी की लाश के साथ 5 महीने तक घर में रहा। लाश बुरी तरह से सड़ चुकी थी। मगर बेटी के साथ रहने की जिद में पिता उससे अलग नहीं होना चाहता था। वह लाश की बदबू छिपाने के उस पर परफ्यूम स्प्रे करता रहा। लड़की की पूरी बॉडी कंकाल बन चुकी थी। सिर्फ पैर ही बचा था। मामला सदर बाजार के तेली मोहल्ले का है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान से 71 सदस्यीय डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंचा:कुछ देर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति भी पहुंचेंगे; ट्रम्प बोले- ईरान इसलिए जिंदा है ताकि बातचीत कर सके
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:AMU में फायरिंग करने वाला छात्र बैन, हॉस्टल से नकली नोट-कारतूस मिले थे, दोस्त भी अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment