Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 2 दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम:12 मई से आंधी-बारिश का अलर्ट; झांसी सबसे गर्म, 2 दिन में 5°C बढ़ा पारा

    22 hours ago

    2

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला दो दिन के लिए थम गया है। रविवार सुबह से पूरे प्रदेश में मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। हालांकि, हल्की ठंडी हवाएं धूप के असर को कम किए हुए हैं। रविवार को कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। करीब 7 दिन बाद शनिवार को दिन का तापमान 40°C पहुंच गया। रविवार को भी पारा 40°C से 43°C के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। हालांकि, 12 मई से मौसम फिर से बिगड़ेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे बारिश का दौर फिर शुरू होगा। आंधी-तूफान और ओले जैसे हालात बनेंगे। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। झांसी सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5°C रिकॉर्ड किया गया। दो दिन पहले यानी 8 मई को पारा 34.8°C रिकॉर्ड किया गया था। यानी 5°C का उछाल आया है। बिजनौर की रात सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 19.2°C रिकॉर्ड किया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में 30 अप्रैल से चल रहे बारिश के सिलसिले पर ब्रेक लग गया है। 2 दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। कुछ इलाकों में रातें भी गर्म रह सकती हैं। हालांकि, फिलहाल लू से राहत मिलेगी। 12 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। बारिश, आंधी-तूफान और ओले जैसे हालात बनेंगे। बड़े शहरों का हाल मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों? मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश हो रही है। वहीं, किसी-किसी दिन धूप के साथ मौसम साफ हो जा रहा है। अगले कुछ दिन ऐसे ही उतार-चढ़ाव के आसार हैं। इसका सीधा असर यूपी में दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं मौसम को ठंडा बनाए हैं। बारिश के अनुकूल सिस्टम तैयार कर रही हैं। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? इस साल मानसून में कम बारिश का अनुमान निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर ने इस साल के मानसून का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, मानसून में बारिश सामान्य से 6% कम रह सकती है। जून से सितंबर तक मानसून के 4 महीनों में देश में बारिश का सामान्य औसत 868.6 मिमी. है। सामान्य से कम मानसून का मतलब है कि बारिश 90% से 95% के बीच रहेगी। एजेंसी ने 94% बारिश का अनुमान दिया है। जून में सामान्य बारिश होगी, लेकिन जुलाई से गिरावट शुरू होकर अगस्त और सितंबर में मानसून कमजोर पड़ेगा। खासकर अगस्त-सितंबर में बारिश की कमी ज्यादा रहने के संकेत हैं। यूपी में भी मानसून में कम बारिश होगी, वजह जानिए जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश में भी सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- दुनिया के तपते रेगिस्तानों से भी गर्म यूपी का बांदा: अमेरिका की डेथ वैली का 57, लुत मरुस्थल का पारा 71 डिग्री तक पहुंचा था.. अब ये कितने गर्म यूपी के बांदा की चर्चा इन दिनों देश-दुनिया में है। कारण है, भीषण गर्मी। 27 अप्रैल को यहां का तापमान 47.6°C तक पहुंच गया। इस दिन यह दुनिया का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। सवाल उठा कि दुनिया में भीषण तपने वाले रेगिस्तानों से भी यह गर्म है? अगर हां, तो वहां का तापमान कितना है? मौसम वैझानिक कहते हैं- बांदा का तापमान पिछले 20 साल से लगातार बढ़ रहा है। जून, 2019 में तो यहां का पारा 49°C पार कर गया था। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    सट्‌टेबाज गर्लफ्रेंड ने सिपाही के लिए 2 शादी तोड़ी:झांसी में पिता होमगार्ड, बहाने से मिलने घर आता था रजत; पढ़िए पूरी LOVE STORY
    Next Article
    ग्लैमर की दुनिया को 'राधे-राधे' क्यों कह रहे स्टार:क्या श्रीकृष्ण से ज्यादा राधा भक्ति बढ़ी; वृंदावन सुकून तलाशने 8 गुना ज्यादा लोग पहुंच रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment