Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 40 IAS ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले:मंत्री से टशन के बाद किंजल सिंह को हटाया, UPPCL के एमडी भी हटाए गए

    6 hours ago

    2

    0

    योगी सरकार ने रविवार देर रात 40 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 12 महिला अफसर हैं। 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से अनबन के बाद परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। किंजल सिंह की 7 महीने पहले ही परिवहन विभाग में नियुक्ति हुई थी। हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2010 बैच के IAS आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त बनाया है। वहीं, यूपी पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को हटा दिया गया है। उन्हें फिलहाल यूपी में नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर विवाद की वजह से इन पर सवाल उठ रहे थे। औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार से एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रभार वापस ले लिया है। सरकार ने लंबे मंथन के बाद आईएएस की तबादला सूची जारी की। 8 डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का जिलाधिकारी बनाया है। जबकि 7 अफसरों को अन्य विभाग में तैनाती दी गई है। लखीमपुर खीरी की DM दुर्गाशक्ति नागपाल को पदोन्नति के बाद देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त बनाया है। आगरा के DM अरविंद मल्लपा बांगरी को CM योगी का विशेष सचिव बनाया गया है। बुलंदशहर की डीएम श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया है। झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग में विशेष सचिव बनाया है। फतेहपुर के जिलाधिकारी रविन्दर सिंह को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया है। रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को महिला एवं बाल विकास विभाग में निदेशक बनाया है। श्रावस्ती के डीएम अश्विनी कुमार पांडेय को अल्पसंख्यक विभाग में निदेशक बनाया है। इन 8 डीएम को फिर मिली जिले की कमान उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया है। सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम बनाया है। शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम बनाया है। अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम बनाया है। हमीरपुर के जिलाधिकारी घनश्याम मीना को उन्नाव का डीएम बनाया है। मैनपुरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया है। औरेया के डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम, सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया है। वजह भी जान लीजिए- इन 7 अफसरों को पहली बार मिली जिले की कमान पिता के निधन के 6 दिन बाद मृदुल चौधरी का ट्रांसफर झांसी के डीएम मृदुल चौधरी का ट्रांसफर उनके पिता धनीराम की मृत्यु के छह दिन बाद ही हो गया है। झांसी मेडिकल कॉलेज में उनके पिता का गत सप्ताह निधन हो गया था। पिता की तेरहवीं से पहले उनका ट्रांसफर हो गया है। उन्हें पर्यटन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। फतेहपुर में चायवाले के छापेमारी पर सवाल उठे थे फतेहपुर में गत वर्ष मकबरे को मंदिर बताकर हिन्दू संगठनों ने तोड़फोड़ की थी। तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी के साथ कानाफुसी करते हुए डीएम रविन्दर सिंह का वीडियो वायरल हुआ था। हाल ही में अखिलेश यादव के एक चाय की दुकान पर चाय पीने के बाद चाय वाले के यहां की गई कार्रवाई को लेकर भी सोशल मीडिया में सवाल उठ रहे हैं। पांच साल बाद हटाए गए पंकज कुमार यूपी पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को हटा दिया गया है। 2002 बैच के आईएएस पंकज कुमार मार्च 2021 से एमडी पद पर कार्यरत थे। स्मार्ट मीटर विवाद, यूपीपीसीएल के अध्यक्ष आशीष गोयल और विभागीय मंत्री अरविंद शर्मा की नाराजगी के चलते उन्हें हटाया गया है। उन्हें फिलहाल पोस्टिंग नहीं दी है। उनकी जगह दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी नितिश कुमार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन का एमडी बनाया है। सात महीने में हटाई गई किंजल सिंह आईएएस की ट्रांसफर लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम परिवहन विभाग की आयुक्त किंजल सिंह का है। किंजल सिंह को 16 सितंबर 2025 परिवहन आयुक्त बनाया गया था। लेकिन, विभागीय मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ उनकी नहीं पट रही थी, विभागीय कामकाज को लेकर भी असंतोष था। किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया है। शासन में इसे साइड लाइन पोस्टिंग के तौर पर देखा जाता है। योगी सरकार में पहला मौका है, जब किंजल सिंह को ऐसी पोस्टिंग मिली है। वे कानपुर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष, पंचायती राज विभाग की निदेशक, चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक और परिवहन आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर ही रही हैं। हालही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2010 बैच के आईएएस आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। आलोक कुमार से एमएसएमई हटाया औद्योगिक विकास विभाग और एमएसएमई के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार के पास से एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रभार हटा दिया गया है। आलोक कुमार के पास काम अधिक था। इससे एमएसएमई से जुड़े काम प्रभावित हो रहे थे। देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील को एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है। पांच जिलों के सीडीओ बदले देवरिया की संयुक्त मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा को हापुड़, सुल्तानपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला को सुल्तानपुर, आजमगढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवता को बहराइच, चित्रकूट की संयुक्त मजिस्ट्रेट पूजा साहू को अमेठी और गाजीपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सबन्नवाड को झांसी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया है। इनके भी हुए तबादले झांसी के सीडीओ जुनैद अहमद का ट्रांसफर अपर श्रम आयुक्त कानपुर नगर के पद पर किया है। हापुड़ के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम को झांसी विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष, बहराइच के सीडीओ मुकेश चंद्र हापुड़-पिलखवा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष, अमेठी के सीडीओ सचिन कुमार सिंह को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में अपर निदेशक और बदायूं के सीडीओ केशव कुमार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में कुल सचिव नियुक्त किया है। हाथरस के अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल का ट्रांसफर निदेशक राज्य कर्मचारी बीमा योजना के पद पर किया है। उच्च शिक्षा विभाग की विशेष सचिव अनिता वर्मा सिंह का ट्रांसफर विशेष सचिव खाद्य रसद विभाग के पद पर किया है। अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडेय के पास से निदेशक राज्य कर्मचारी बीमा योजना का प्रभार हटाया गया है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- UP में 44 ASP अफसरों के तबादले:श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा; सांसद का इंटरव्यू लेने वाली तनु उपाध्याय को नई जिम्मेदारी योगी सरकार ने रविवार को प्रदेश के 44 एडिशनल एसपी के तबादले कर दिए। इनमें 33 ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी से एडिशनल एसपी बनाया गया था। अभय मिश्रा को विजिलेंस से नोएडा भेजा गया है। स्वतंत्र सिंह को प्रमोशन के बाद नोएडा में ही तैनाती दी गई है। तनु उपाध्याय को कानपुर में 37वीं वाहिनी पीएसी में उप सेनानायक बनाया गया है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    बयानों में विरोधाभास... ईरान-US के बीच हो पाएगी दूसरे दौर की बात? देखें बुलेटिन
    Next Article
    UP में 44 ASP अफसरों के तबादले:श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा; सांसद का इंटरव्यू लेने वाली तनु उपाध्याय को नई जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment