Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब; योगी का आदेश- अफसर फील्ड में उतरें

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में आज से फिर मौसम बिगड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके असर से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। पश्चिम से पूर्व की ओर बारिश का सिलसिला बढ़ेगा। चार दिन यानी 1 अप्रैल तक ये दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मार्च को दिन में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि, देर शाम या रात के समय पश्चिम यूपी के इलाकों में हवा और बारिश से पारा गिरेगा। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो 39.8 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म रहा। यूपी में पिछले 15 दिनों में ओले और भारी बारिश से करीब 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। यूपी सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 21 जिलों में ओले से 244.23 हेक्टेयर फसल खराब हुई। इन 286 किसानों को सरकार ने ₹13.34 लाख रुपए सहायता राशि दी। वहीं, 17 जनपदों में भारी बारिश से 4053.11 हेक्टेयर फसल खराब हुई। इससे 14,207 किसानों को नुकसान हुआ। इन्हें भी मुआवजा दिया जा रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 29 मार्च की शाम से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। पश्चिम यूपी से शुरू होकर लखनऊ सहित मध्य और पूर्वी यूपी तक बारिश का असर दिखेगा। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के साथ मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। शनिवार को कई जिलों में ओले गिरे थे, तस्वीरें देखिए- कल 60 की स्पीड में हवा की चेतावनी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- 30 मार्च को मौसम और अधिक उग्र हो सकता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दिन तेज हवा चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 मार्च को गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? योगी का आदेश- अफसर फील्ड में उतरें यूपी सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते दिनों खराब मौसम, आंधी, बारिश ओले के चलते किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। CM योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर राहत कामों को तेज करने और लगातार निगरानी बनाए रखने के आदेश दिए हैं। ओले के कारण प्रदेश के 21 जिलों में कुल 244.23 हेक्टेयर फसल खराब हुई है। इस आपदा से प्रभावित 286 किसानों को अब तक ₹13,34,217 की राहत राशि दी जा चुकी है। वहीं, भारी बारिश के चलते 17 जिलों में 4053.11 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान कुल 14,207 किसान प्रभावित हुए, जिनमें से 9,992 किसानों को अब तक ₹4,47,24,779 की मुआवजा दिया जा चुका है। सहारनपुर और ललितपुर में भी फसलों को नुकसान 15 मार्च से 22 मार्च तक हुई बेमौसम भारी बारिश से सहारनपुर के 5 गांवों में 11 हेक्टेयर फसल खराब हुई। इसमें 44 किसान प्रभावित हुए हैं। ललितपुर की 3 तहसीलों में 1650.75 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल नुकसान हुआ है, जिसमें कुल 3142 किसान प्रभावित हुए हैं। सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शेष प्रभावित किसानों को भी जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- IPS कृष्ण-अंशिका की शादी में 7 फेरे नहीं होंगे: बरेली SP ने बिश्नोई पंथ अपनाया; 3 साल पहले गोरखपुर में हुआ था प्यार संभल SP कृष्ण बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा की आज शादी है। दोनों की शादी की रस्में राजस्थान के बाड़मेर में होंगी। करीब 3 साल पहले गोरखपुर में दोनों की मुलाकात हुई थी। समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बात जब शादी तक पहुंची, तो बिश्नोई के परिवारवालों ने इनकार कर दिया। दरअसल, बिश्नोई समाज में गैर-बिश्नोई लड़की से शादी स्वीकार नहीं की जाती। काफी बातचीत के बाद दोनों परिवार शादी के लिए माने। इसके लिए अंशिका को कुछ खास रस्मों के बाद बिश्नोई समाज में शामिल कराया गया। इतना ही नहीं, शादी में सात फेरे भी नहीं होंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काजल राघवानी के साथ नाचे पवन सिंह, VIDEO:'टच बडी' सॉन्ग किया लॉन्च, गोरखपुर में बैरिकेडिंग पर खड़े होकर झूमे फैंस
    Next Article
    संभल SP ने मेहंदी लगाकर दोस्तों संग डांस किया:बुआ से शगुन में 5 रुपए मांगे; आज जोधपुर में बरेली SP से शादी करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment