Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में आज से 4 दिन बारिश का अलर्ट:तेज हवा और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, बांदा रहा सबसे गर्म

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी में आज से फिर मौसम बिगड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके असर से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। पश्चिम से पूर्व की ओर बारिश का सिलसिला बढ़ेगा। चार दिन यानी 1 अप्रैल तक ये दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मार्च को दिन में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि, देर शाम या रात के समय पश्चिम यूपी के इलाकों में हवा और बारिश से पारा गिरेगा। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो 39.8 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 29 मार्च की शाम से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। पश्चिम यूपी से शुरू होकर लखनऊ सहित मध्य और पूर्वी यूपी तक बारिश का असर दिखेगा। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के साथ मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। शनिवार को कई जिलों में ओले गिरे थे, तस्वीरें देखिए- कल 60 की स्पीड में हवा की चेतावनी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- 30 मार्च को मौसम और अधिक उग्र हो सकता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दिन तेज हवा चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 मार्च को गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:हाईवे पर पेट्रोल लूटा, मेट्रो की दुकानों में आग; पूर्व राष्ट्रपति ने मलवां का 5kg पेड़ा खरीदा
    Next Article
    हरियाणा की हाईटेक जेल ब्रेक की कहानी:21 साल के दो युवकों ने सीढ़ियां जोड़ 20 फीट दीवार फांदी, हाईवे से होकर यूपी भागे; एक गलती से फंसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment