Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में आंधी-बारिश पर ब्रेक, 15 दिन मौसम साफ रहेगा:भीषण गर्मी पड़ेगी, पारा 45 डिग्री पार जाएगा; किसानों को राहत

    5 hours ago

    2

    0

    यूपी में एक हफ्ते से जारी आंधी-बारिश और ओलों के सिलसिले पर शुक्रवार से ब्रेक लगने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ रहा है। इससे भयंकर गर्मी पड़ेगी। अगले 15 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बारिश नहीं होगी। पारा 10°C तक उछलकर 45°C के पार पहुंचेगा। 25 से 30 किमी. की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम साफ होने से किसानों को राहत मिलेगी। क्योंकि, गेहूं की कटी पड़ी फसलें भीग गई थीं। तेज धूप होने से फसलें जल्दी सूखेंगी। इससे किसान जल्द से जल्द मड़ाई कर पाएंगे। फसलों के दाने काले पड़ने की आशंका कम होगी। इससे पहले, पिछले 48 घंटों में 50 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 15 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। बहराइच में 6 मिमी., कानपुर में 5.4 मिमी. और लखनऊ में 4.5 मिमी. बरसात हुई। जालौन सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 32°C दर्ज किया गया। वहीं, बिजनौर में सबसे ठंडी रात रही, यहां पारा 11.5°C लुढ़क गया। लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इससे अगले 15 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं बारिश की संभावना नहीं है। तापमान लगभग 10 डिग्री तक बढ़ सकता है। दिन में गर्मी और तेज धूप का असर फिर से महसूस होगा। रात में भी गर्मी का एहसास होगा। मौसम की आज की तस्वीरें- शहरों का हाल जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम की कल की तस्वीरें भी देख लीजिए- अचानक आंधी-बारिश की वजह क्या थी? अचानक आंधी-बारिश की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थी। ये इस सीजन में नॉर्मल है। हर साल इस सीजन में आंधी-तूफान के साथ बारिश होती है। हालांकि, इस साल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बहुत जल्दी-जल्दी आ रहे हैं। इस वजह से लगातार आंधी-बारिश का मौसम बना हुआ है। किसानों को नुकसान हुआ, गेहूं की फसल पर संकट बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ। गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इसे लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए थे। कहा था कि अफसर 24 घंटे के भीतर नुकसान का सर्वे करें और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को मदद देना सरकार की प्राथमिकता है। ----------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ----------------------- ये खबर भी पढ़िए यूपी में महापुरुषों की मूर्तियां लगाकर क्या जीत मिलेगी?:सरकार छत्र-लाइटिंग लगाएगी, अखिलेश ने 12वीं प्रतिमा की घोषणा की; जानिए मूर्तियों की सियासत भाजपा सरकार महापुरुषों की प्रतिमाओं पर छत्र, लाइट और बाउंड्रीवाल लगाने जा रही है। अखिलेश यादव एक के बाद 12 से ज्यादा महापुरुषों की मूर्तियां गोमती रिवर फ्रंट पर लगाने का वादा कर चुके हैं। पढ़िए रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीजफायर वार्ता में क्या लेबनान नहीं था शामिल, वेंस क्या बोले? देखें US-Top 10
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों पर बजरी से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment