Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में ब्रिटिश मौलाना का मदरसा अब ढहाया नहीं जाएगा:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगाई; DM ने बुलडोजर हटवाए

    16 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर में ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा का अवैध मदरसा अब ढहाया नहीं जाएगा। डीएम आलोक कुमार ने बताया, हाईकोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण का काम अगले आदेशों तक रोक दिया गया है। आगे हाईकोर्ट के आदेश पर विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। मदरसा प्रबंध कमेटी ने कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। प्रशासन ने बुलडोजर, पोकलेन मशीनें हटा ली हैं। बीते दो दिनों में प्रशासन ने मदरसे को लगभग ढहा दिया है। रविवार को 13 घंटे तक कार्रवाई चली थी। चारदीवारी और 10 से अधिक पिलर तोड़े गए थे। पीछे का करीब 15 फीट हिस्सा और कमरों की आगे-पीछे की दीवारें ढहा दी गई थीं। प्रशासन ने सोमवार सुबह 10 बजे दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू की। आगे के हिस्से को तोड़ने के लिए 2 पोकलेन मशीनें और 5 बुलडोजर लगाए गए, लेकिन थोड़ी देर बाद एक पोकलेन मशीन में खराबी आ गई। इसके बाद करीब एक घंटे तक कार्रवाई चली, लेकिन मदरसे के पिलर नहीं टूट पाए। फिर प्रशासन ने बुलडोजर और पोकलेन मशीनों को रोक दिया था। मौके पर 30 महिला पुलिसकर्मियों समेत करीब 100 पुलिसवाले तैनात थे। PAC की दो कंपनियां भी लगाई गई थीं। प्रशासन के मुताबिक, शमसुल ने 8 साल पहले सरकारी जमीन पर 640 वर्गमीटर (करीब 7 हजार वर्गफीट) में तीन मंजिला मदरसे का निर्माण कराया था। इसमें कुल 25 कमरे हैं। इसको बनाने में 5 करोड़ रुपए की लागत आई थी। आरोप है कि इसका निर्माण विदेशी फंडिंग के जरिए किया गया था। मदरसा साल-2024 से बंद है। उस समय मदरसे में करीब 400 बच्चे पढ़ते थे। बुलडोजर एक्शन की तस्वीरें देखिए- क्यों हो रही थी कार्रवाई, पढ़िए शमसुल हुदा खान फिलहाल ब्रिटेन में, वहां की नागरिकता ले रखी बुलडोजर एक्शन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या ईरान के पास तेल रखने की जगह नहीं बची? देखें ब्लैक एंड व्हाइट
    Next Article
    KGMU में अब रोबोट से बदले जाएंगे घुटने:8 करोड़ के अमेरिकी रोबोट से होगी सर्जरी, जल्द होगा आगाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment