Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में IPS अफसरों के तबादले कभी भी:चुनाव आयोग को 30 नवंबर से पहले देना है जवाब, नोएडा और वाराणसी को मिलेंगे नए सीपी

    1 hour ago

    2

    0

    यूपी विधानसभा चुनाव सिर्फ 3 महीने बाद होने हैं, सपा-कांग्रेस के बाद भाजपा भी SIR में धांधली के आरोप लगा रही है। गड़बड़ियां सामने आने पर चुनाव आयोग 2 SDM को सस्पेंड कर चुका है, पीलीभीत और आजमगढ़ के कई तहसीलदार, BDO और सहायक निर्वाचन अधिकारियों पर जांच बैठा दी है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मुख्य सचिव को लेटर भेजा है। इसमें तीन साल से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों का ट्रांसफर दूसरे जिलों में करने के लिए कहा गया है। इसकी डेडलाइन 30 नवंबर रखी गई है। इस कैटेगरी में आने वाले कम से कम दो पुलिस कमिश्नर, चार रेंज के आईजी, दो जिलों के पुलिस कप्तान और कई पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त के ट्रांसफर होने हैं। वोटर लिस्ट अपडेट होने के तुरंत बाद इन बड़े अफसरों की नई तैनाती की सूची जारी कर दी जाएगी। इस नए आदेश के बाद गाजियाबाद से लेकर प्रयागराज, नोएडा और वाराणसी तक के कई अफसरों की कुर्सियां हिलना तय माना जा रहा है। किन अफसरों को हटाया जाएगा आयोग के मुताबिक चुनाव से सीधे जुड़ा कोई भी अधिकारी अपने वर्तमान जिले में तभी रह सकेगा, जब वह अपने गृह जिले में तैनात न हो और उसने उस जिले में पिछले 4 वर्षों में 3 साल पूरे न किए हों या 3 साल पूरे न करने वाला हो। तीन वर्ष की सीमा 31 मई 2027 तक की तय की गई है। जिले में पदोन्नति के बाद की सेवा भी इसी अवधि में जोड़ी जाएगी। पिछले चुनाव वाली जगह पर तैनाती नहीं आयोग ने कहा है कि अधिकारियों को उनके गृह जिले में तैनात न किया जाए। साथ ही DEO, RO, ARO और पुलिस इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर या उससे ऊपर के किसी भी अधिकारी को उस विधानसभा क्षेत्र या जिले में दोबारा तैनात नहीं किया जाएगा या बने रहने दिया जाएगा, जहां वह पिछले विधानसभा चुनाव या उसके बाद हुए किसी उपचुनाव में तैनात था। किन पर लागू होंगे नियम डीएम, एडीएम, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और बीडीओ, मंडलायुक्त, नगर आयुक्त और नगर निगमों व विकास प्राधिकरणों में तैनात अधिकारी, जोन के ADG, रेंज के IG व DIG, पुलिस कमिश्नर, संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, DCP, SSP, SP, ASP, सर्कल अधिकारी, इंस्पेक्टर पर ये नियम लागू होंगे। इसके अलावा आबकारी विभाग के सब-इंस्पेक्टर और उससे ऊपर के अधिकारी, तथा परिवहन विभाग के RTO, ARTO और सब-इंस्पेक्टर या समकक्ष व उससे ऊपर के अधिकारी स्थानांतरित किए जाएंगे। पुलिस विभाग के इन अफसरों पर पड़ेगा असर चुनाव आयोग के इस आदेश का पुलिस विभाग में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। कम से तीन पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर, एक आईजी रेंज और तीन जिलों के कप्तान बदले जाएंगे। इसमें कुछ ऐसे हैं जिनके एक ही जिले में तीन साल या उससे अधिक हो चुके हैं। जबकि कुछ ऐसे भी हैं जिनके तीन साल पूरे होने में कुछ दिन ही बाकी बचे हैं। कमिश्नरेट के डीसीपी भी आएंगे तबादलों के जद में इन अफसरों के अलावा कई ऐसे पुलिस अधिकारी भी हैं, जो पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर और पीएसी में कमांडेंट के तौर पर तैनात हैं। इन अफसरों के भी तबादले तय हैं। छठ के बाद ट्रांसफर होने की उम्मीद चुनाव आयोग के नियमों के दायरे में आने वाले इन अफसरों के तबादले छठ के बाद होने की संभावना जताई जा रही है। आयोग ने वैसे तो 30 नवंबर की डेडलााइन तय की है, लेकिन मुख्य निर्वाचन आयोग ने इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाइक फिसलने से घायल; चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
    Next Article
    मां ने बेटे की हत्या की, फिर फंदे पर लटकी:6 महीने की बेटी को भी मारने की कोशिश; बेहोश मिली बच्ची, किराए के मकान में रहता था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment