Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में कल से फिर बारिश-ओले का अलर्ट, आंधी चलेगी:बरसात से फसलों को नुकसान, योगी बोले- DM अलर्ट रहें, किसानों को परेशानी न हो

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में मौसम फिर बदलने वाला है। कल यानी शुक्रवार से एक बार फिर बेमौसम बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। इस दौरान बिजली और ओले गिर सकते हैं। 50 से 60 KM की रफ्तार से आंधी चल सकती है। फिलहाल गुरुवार सुबह से मौसम साफ है। पूरे प्रदेश में तेज धूप खिली है। हल्की ठंडी हवा चल रही है। इससे पहले, बीते 2 दिन अलग-अलग हिस्सों में बेमौसम बरसात हुई। कन्नौज में सबसे ज्यादा 29 मिमी., मैनपुरी में 20 मिमी. और लखनऊ में 15.1 मिमी बारिश हुई। एटा, हाथरस और चित्रकूट में 10 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। कई जगह तेज हवा के साथ ओले भी गिरे। बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सीएम योगी ने बुधवार को बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों का हाल जाना। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। कहा- किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल नुकसान का आकलन करें और जल्द किसानों को मुआवजा दिलाएं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा - यूपी में 3 अप्रैल से एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 3 और 7 अप्रैल को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तेज हवाएं चलेंगी। बारिश और ओले गिरेंगे। तापमान में 5°C की गिरावट आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? प्रमुख शहरों का हाल किसान बोले- पकी हुई फसलें खराब हो गईं 15 दिनों में 15 हजार किसानों की फसलें खराब हुईं यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- पश्चिमी यूपी में गर्मी कम पड़ेगी, पूर्वांचल में धूप झुलसाएगी:अप्रैल में जोरदार बारिश होने के आसार; यूपी में 3 महीने कैसा रहेगा मौसम यूपी के मौसम में उठापटक चल रही है। अगले कुछ दिन या महीने कैसे रहने वाले हैं, इसको लेकर ‘दैनिक भास्कर’ ने लखनऊ के आंचलिक मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह से बात की। उन्होंने बताया- इस सीजन पश्चिम यूपी में हीटवेव (लू) के दिन कम रहने वाले हैं। इस हिस्से में दिन का टेम्परेचर 30-42°C के बीच रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    1972 के बाद पहली बार चांद के करीब पहुंचेंगे इंसान:10 दिन में चंद्रमा का चक्कर काटकर लौटेंगे 4 अंतरिक्ष यात्री; नासा का आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च
    Next Article
    हनुमान जयंती पर काशी में पूर्वांचल की सबसे बड़ी ध्वज-यात्रा:60 फीट के रथ पर सजेगा राम दरबार, संकटमोचन मंदिर में चढ़ेगा ध्वज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment