Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में मौसम का अलर्ट, प्रशासन मुस्तैद:बिजली से हुई मौतों पर सीएम ने जताया शोक, बोले- घायलों को मिले बेहतर से बेहतर इलाज

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक आए आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रशासन को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। मुख्यमंत्री ने इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर सरकारी आर्थिक मदद (मुआवजा) पहुंचा दी जाए। साथ ही, घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत दी है। डीएम खुद संभालेंगे कमान, लापरवाही पर गिरेगी गाज मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों (DM) को निर्देश दिया है कि वे ऑफिस छोड़कर फील्ड में रहें और राहत कार्यों की खुद निगरानी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहानि के साथ-साथ अगर किसी के पशु की मौत हुई है, तो उसकी राहत राशि भी तुरंत जारी की जाए। उन्होंने शासन और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बिठाने को कहा है ताकि मदद सीधे प्रभावित लोगों तक पहुंच सके। अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए भी तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। विशेष रूप से खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आपदा से निपटने के लिए प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव टीमें तैनात कर दी गई हैं। फील्ड में सक्रिय हुईं राहत टीमें मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिलों में टीमें सक्रिय हो गई हैं। प्रभावित गांवों और कस्बों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सीएम योगी ने स्पष्ट किया है कि आपदा की इस घड़ी में सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राहत सामग्री और आवश्यक दवाओं का स्टॉक पर्याप्त रखा जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयुष्मान योजना में बागपत यूपी में नंबर 1:94% परिवारों के पास है सुरक्षा कवच; अब तक 123 करोड़ रुपए के इलाज का हुआ भुगतान
    Next Article
    इसी महीने से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा:शिक्षामित्रों को 18 हजार और अनुदेशकों को मिलेंगे17 हजार रुपए, कैशलेस इलाज भी मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment