Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में ओले गिरे, 8 जिलों में आंधी-बारिश:लखनऊ में तूफान, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट उतर नहीं पाई; प्रदेश में 3 की मौत

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार सुबह अयोध्या, सीतापुर और बारांबकी में ओले गिरे। लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, गोंडा, हरदोई, बलरामपुर और उन्नाव में बारिश हुई। लखनऊ में तूफान के साथ करीब डेढ़ घंटे तक पानी बरसा। यहां सुबह 8:20 बजे अचानक मौसम बदला। दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया। फिर बिजली कड़कने लगी। इसके बाद जोरदार बारिश हुई। बारिश और तूफान से पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। नाले उफना गए। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E-6476 को खराब मौसम के कारण डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान ने तीन बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी के चलते लैंडिंग नहीं हो सकी। इसके बाद विमान को भोपाल भेजा गया। सीतापुर और बाराबंकी में शादी के टेंट उड़ गए। बलरामपुर में भी दिन में अंधेरा छा गया। कासगंज में आंधी के दौरान एक मकान गिर गया। मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत हो गई। संभल में आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत का एक हिस्सा ढह गया। मलबा नीचे सो रही बच्ची पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज 64 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम पर सीएम योगी ने कहा- प्रदेशवासी सतर्क रहें। खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न जाएं। बच्चों को घर के अंदर ही रखें। किसानों से अपील है कि वे अपनी फसलों और पशुओं का ख्याल रखें। सभी जिलाधिकारी, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में रहें। लखनऊ में तूफान और बारिश की तस्वीरें- क्यों बदला मौसम, जानिए लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला हुआ है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं होंगी। 4 से 7 मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। ओले गिरेंगे। एक सप्ताह तक लू चलने के आसार नहीं हैं। 24 घंटे में 15 शहरों में बारिश, फर्रुखाबाद में पोल उखड़े पिछले 24 घंटे की बात करें तो अयोध्या समेत 15 जिलों में बारिश हुई। फर्रुखाबाद में आंधी से पोल उखड़ गए। सुल्तानपुर में चक्की पर पेड़ की डाल गिरने से एक की मौत हो गई। बाराबंकी में सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा सुल्तानपुर में 35.3 मिमी और गोंडा में 31.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार को जालौन सबसे गर्म शहर रहा। यहां का पारा 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बारिश से फसलों को नुकसान पिछले चारों दिनों से यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसल प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'लोग परिवर्तन और मुक्ति चाहते है', बंगाल रुझानों पर बोले दिलीप घोष
    Next Article
    योगी बोले- चाचा-भतीजा मॉडल नौकरियों में अब नहीं चलता:लखनऊ में सीएम ने बांटे 500 लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र; JPNIC भ्रष्टाचार का उदाहरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment