Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पारा@44.4°C, सड़कों पर पानी डाला जा रहा:4 दिन भीषण गर्मी, 30 जिलों में लू चलेगी; 26 अप्रैल को बारिश का अलर्ट

    8 hours ago

    2

    0

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। आज यानी बुधवार को 30 जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट है। सुबह से तेज धूप निकली है। आगरा में इतनी भीषण गर्मी है कि प्रशासन सड़कों पर पानी की बौछारें डलवा रहा है। काशी में बाबा विश्वनाथ के लिए जलधारा लगाई गई है। भक्तों के लिए कॉरिडोर में रेड कारपेट और जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आज से 4 दिन यानी 25 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पारा 45°C के पार पहुंच सकता है। हालांकि, 26 अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के 30 जिलों का पारा 40°C के पार पहुंच गया। प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां दिन में पारा 44.4°C पहुंच गया। बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी। इसके बाद शिक्षक और अन्य कर्मचारी 1:30 बजे तक स्कूल में रहकर शैक्षणिक और प्रशासनिक काम पूरा करेंगे। भीषण गर्मी की वजह से प्रदेश में आग लगने की कई घटनाएं हुईं। गाजियाबाद में चिलचिलाती धूप के बीच एक मार्केट में आग लग गई। इससे रेस्टोरेंट समेत 20 दुकान जल गईं। मेरठ और लखनऊ में भी बस में आग लग गई। मेरठ में बस में करीब 50 यात्री थे। हालांकि, आग लगने से पहले ही सभी सुरक्षित बाहर आ गए। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 3-4 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूरा प्रदेश लू की जद में रहेगा। 26 अप्रैल से पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलगी। हालांकि, पूर्वी यूपी में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम की की 4 तस्वीरें… यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका ने पाकिस्तान की अपील पर एकतरफा सीजफायर बढ़ाया:ट्रम्प बोले- ईरान में एकजुटता नहीं इसलिए वक्त लग रहा, अभी वहां हमले नहीं करेंगे
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में लेंसकार्ट के शोरूम में पहुंचे BJP विधायक, बोले- कंपनी का मालिक औरंगजेब की औलाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment