Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी निर्वाचन आयोग ने पंचायत मतदाता सूची का नया शेड्यूल:त्रिस्तरीय निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को होगा

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूचियों के व्यापक पुनरीक्षण के लिए नई समय-सारणी जारी की है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) डॉ. नितिन मदान ने बताया कि दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पांडुलिपियां सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में जमा की जाएंगी। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन और निस्तारण का कार्य 16 मार्च 2026 तक पूरा किया जाएगा। कंप्यूटरीकरण और पूरक सूची शामिल करना दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 21 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक मतदाता सूचियों के पूरक कंप्यूटरीकरण और मूल सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी दौरान आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों और स्थलों का निर्धारण भी किया जाएगा। मतदान केंद्र और अंतिम प्रकाशन मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य 17 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को सार्वजनिक रूप से किया जाएगा। डॉ. मदान ने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण अवधि में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 5 अवैध कार वर्कशॉप पर चला बुलडोजर:आवासीय इलाकों में चल रही थीं, 40 बीघे में की गई प्लॉटिंग भी ध्वस्त की
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- अफगानिस्तान का स्कोर 150 पार:कनाडा के जसकरन को तीसरा विकेट, गुरबाज-गुलबदीन के बाद अटल को पवेलियन भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment