Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा- दोनों शिफ्ट की ANSWER-KEY:कुंडला बांध किस राज्य में है? 300 सवालों के सही जवाब जानिए

    1 day ago

    1

    0

    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आज बुधवार को तीसरा और अंतिम दिन है। दोनों पाली की परीक्षा खत्म हो चुकी है। 32,679 पदों के लिए सभी 75 जिलों के 1183 सेंटरों पर परीक्षा हुई। सिपाही बनने के लिए 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के पहले दो दिनों में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 4.69 लाख ने परीक्षा छोड़ दी। तीसरे दिन परीक्षा में जनरल स्टडीज, मैथ, हिंदी, रीजनिंग और मानसिक योग्यता से जुड़े 150-150 सवाल पूछे गए। प्रयागराज में सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने वाली कोचिंग 'स्टडीफ्राय' ने आंसर की (ANSWER KEY) जारी की है। सही जवाब नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। यहां क्लिक करिए पहली पाली की ANSWER KEY दूसरी पाली की ANSWER KEY नोट- ANSWER KEY कोचिंग संस्थान ने जारी की है। सवालों के सही या गलत जवाब को लेकर दैनिक भास्कर कोई दावा नहीं करता है। ………………… ये खबर भी पढ़िए- काशी में पुलिस परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की मौत:अंडरवियर में मोबाइल मिलने के बाद सख्ती, 5 नकलची पकड़े गए यूपी में 32,679 पदों पर हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा का आज बुधवार को तीसरा और आखिरी दिन है। 1183 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह 8 बजे ही पहुंच गए। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जांच, बायोमेट्रिक मिलान और रेटिना स्कैन के बाद ही एंट्री दी गई। अंडरवियर में मोबाइल मिलने के बाद चेकिंग के दौरान सख्ती बढ़ा दी गई। कौशांबी से परीक्षा देने वाराणसी जा रहे 25 साल के अनुज शर्मा की हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर पर चोट लगने से जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत:8 गंभीर घायल; कश्मीर घूमकर लौटते समय हादसा, डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो
    Next Article
    बॉयज हॉस्टल में सिपाही की बेटी की लाश मिली:काशी में नर्सिंग की छात्रा थी, प्राइवेट पार्ट के कपड़े खून से भीगे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment