Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- मेरे पास रुपए नहीं; सिपाही पति के शव से लिपटकर रोई पत्नी, दुल्हन ने प्रेमी के साथ जान दी

    3 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर समाजवादी पार्टी द्वारा पॉलिटिकल कंसल्टेंसी कंपनी I-PAC (आई-पैक) से करार तोड़ने को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर हरियाणा सड़क हादसे में मारे गए चार पुलिसकर्मियों के अंतिम संस्कार से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- बंगाल हार के बाद अखिलेश ने आई-पैक से कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा, कहा- मेरे पास रुपए नहीं पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद सपा ने पॉलिटिकल कंसल्टेंसी कंपनी I-PAC के साथ करार तोड़ दिया है। अखिलेश ने लखनऊ में कहा- हमारे पास देने के लिए फंड नहीं है। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा- सोच रहे हैं कि नेशन विद नमो, जेविस जैसी कंपनियों से बात कर ली जाए। बैठकर डील बनाएंगे कि सरकार बनवा देंगे तो सूचना विभाग का 90% बजट आपको देंगे। पूरी खबर पढ़ें 2- जालौन में सिपाही के शव से लिपटकर रोई पत्नी, चारों पुलिसकर्मियों को DG-IG ने कंधा दिया हरियाणा सड़क हादसे में मारे गए चारों पुलिसकर्मियों के शव बुधवार सुबह जालौन पहुंचें। यहां पुलिस लाइन में सलामी दी गई। DG आलोक सिंह, आईजी आकाश कुलहरी और डीएम राजेश पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने कंधा दिया। जालौन में सिपाही प्रदीप की पत्नी मयूरी वर्मा पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोते-रोते बेहोश हो गईं। 66 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 3- गाजियाबाद में दिनदहाड़े ATM कैश वैन से 20 लाख लूटे, ड्राइवर को बंधक बनाया गाजियाबाद में बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ATM कैश वैन लूट ली। वैन में करीब 20 लाख रुपए थे। बदमाश वैन लेकर एक्सप्रेसवे के रास्ते हापुड़ की ओर भाग निकले। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने मसूरी क्षेत्र में वैन छोड़ दी और कैश लेकर फरार हो गए। डीसीपी सिटी के अनुसार, कैशवैन में कितनी रकम थी, पता लगाया जा रहा। पूरी खबर पढ़ें 4- राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- ममता से अब AC में मिलकर ढांढस बंधाएंगे अखिलेश यादव के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा। 'X' पर लिखा- ममता बनर्जी हफ्तों इंतजार करती रहीं लेकिन अखिलेश वहां नहीं गए। वह भयानक गर्मी में निकलते कहां हैं, कैसे रैलियां और रोड शो करेंगे? पसीना निकलेगा, गर्मी लगेगी। सुबह उठना भी पड़ेगा। अब AC में ममता से मिलकर ढांढस बंधाएंगे और कहेंगे- प्रचार करने यूपी आइएगा। पूरी खबर पढ़ें 5- हरदोई में बच्चे से कुकर्म-हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया, मेले से अपहरण किया था हरदोई में 7 साल के बच्चे के अपहरण के बाद हत्या के आरोपी महनूर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर एक दिन पहले ही 50 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ था। पुलिस ने बताया- उसने 3 मई को साथियों के साथ मेले में गए बच्चे का अपहरण किया था। पिता को फोन कर 7 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। नहीं मिलने पर आरोपियों ने कुकर्म कर हत्या कर दी थी। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- प्रयागराज में योगी बोले- जीरो टॉलरेंस से यूपी में निवेश बढ़ा, उदारता को विवशता समझने की भूल न करे प्रयागराज में CM योगी ने कहा- यूपी में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने के बाद प्रदेश में निवेश और निवेशक बढ़े हैं। हम सामरिक शक्ति को इसलिए नहीं बढ़ा रहे क्योंकि हमें किसी पर आक्रमण नहीं करना है। हमारी उदारता को कोई विवशता समझने की भूल न करे। शक्ति और सामर्थ्य वाला ही संवेदना और संस्कार दे पाएगा। वे बुधवार को नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 7- शाहजहांपुर में दुल्हन ने शादी से पहले प्रेमी के साथ जान दी, पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके शाहजहांपुर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव बुधवार सुबह गांव से 500 मीटर दूर आम के बाग में एक ही रस्सी से लटके मिले। दोनों का दो साल से अफेयर था। वे शादी करना चाहते थे। परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। परिजन ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई थी। कल गुरुवार को बारात आनी थी। पूरी खबर पढ़ें 8- यूपी में दो तरह के मौसम; पूर्वांचल में धूप खिली तो बुंदेलखंड में मौसम बिगड़ा यूपी में बुधवार को दो तरह का मौसम देखने को मिला। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहा और धूप निकली। वहीं, बुंदेलखंड में मौसम बिगड़ा हुआ था। ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बादल बन रहे हैं। 10 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। बारिश की संभावना बनी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें 9- नोएडा में LLB छात्र की घर में घुसकर हत्या, घेरकर 3 गोलियां मारीं नोएडा में LLB छात्र की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। पड़ोस के दो सगे भाइयों ने उसे तीन गोलियां मारीं। एक सीने में और दो पेट में लगीं। चार दिन पहले आरोपियों से झगड़ा हुआ था। शादी से लौटते वक्त कार से उतरते ही हमलावरों ने घेर लिया। मारपीट के बाद पिस्टल से फायरिंग कर दी। घर में भागा तो पीछा करके गोली मार दी। बुधवार सुबह एक आरोपी अरेस्ट हुआ। पूरी खबर पढ़ें 10- लखनऊ में IPL के टिकट दोगुने रेट में बिक रहे; कोहली के लिए ₹50 हजार तक टिकट RCB और LSG के बीच होने वाले मुकाबले के लिए विराट कोहली लखनऊ पहुंच चुके हैं। वह प्रैक्टिस भी कर रहे। कोहली को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इकाना में उनको देखने के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा कि टिकट के दामों में दोगुना का इजाफा होने के बावजूद बिक्री की रफ्तार थम नहीं रही। 2 हजार से लेकर 50 हजार तक के टिकट बिक रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 11- वाराणसी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव रोड पर रखकर किया हंगामा वाराणसी में बारात में झगड़े के बाद युवक की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने लौटते समय पत्थर से सिर और चेहरा कूच दिया। सड़क किनारे शव फेंककर फरार हो गए। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा। पहचान के बाद परिजन को सूचना दी गई। परिजन ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब 5 घंटे की मान-मनौव्वल के बाद लिखित आश्वासन पर धरना खत्म हुआ। पूरी खबर पढ़ें 12- बिहार में यूपी के 4 आर्केस्ट्रा कलाकारों की मौत, 3 का सिर धड़ से अलग यूपी के 10 ऑर्केस्ट्रा कलाकारों को बिहार के छपरा में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 3 के सिर धड़ से अलग हो गए थे। चारों बलिया, उन्नाव और हरदोई के रहने वाले थे। इनमें 2 महिला डांसर भी शामिल हैं। 6 घायल हुए हैं, उनकी हालत गंभीर है। स्पीड ब्रेकर से झटका लगने के बाद वे उछलकर सड़क पर जा गिरे, पीछे से ट्रक ने रौंद दिया। पूरी खबर पढ़ें 13- शादी में जा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, हाथ-पैर कटकर अलग हुए आगरा से शादी में जा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंद दिया। इसमें 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। तीनों एक ही बाइक से भरतपुर शहर में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। एक्सीडेंट मंगलवार देर रात जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बहनेरा के पास हुआ। तीनों के शरीर के कई टुकड़े हो गए। तीनों आगरा के रहने वाले थे जबकि घायल फिरोजाबाद का है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- DM के पास पहुंचीं बच्चियां, बोलीं- घरवालों ने मेरे गुल्लक तोड़े कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को शिकायतें सुन रहे थे। फरियादियों में शामिल दो बच्चियां भी उनके पास पहुंची। बताया- सर, घरवालों ने विवाद में हमारे गुल्लक तोड़ दिए हैं। बच्चियों की शिकायत सुनने के बाद डीएम ने दोनों के लिए दो गुल्लक मंगवाए। उनको एक-एक गुल्लक दिया। दोनों को 500-500 रुपए देकर उसमें डलवाया। बच्चियों को स्कूल बैग भी दिए। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- लखनऊ में RCB और LSG का मुकाबला 7 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में RCB और LSG के बीच आईपीएल मैच खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में लखनऊ सुपर जॉयंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच यह दूसरा मुकाबला है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP ATS ने दो संदिग्ध आतंकियों को दबोचा:पुलिस पर हमले की साजिश रच रहे थे; पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के संपर्क में थे
    Next Article
    गाजियाबाद में याचिका समिति की बैठक आयोजित:14 मामलों की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment