Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर; अखिलेश बोले- अब प्रत्याशी चोरी का डर; पूजा पाल का नाम भूले डिप्टी सीएम

    8 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक से जुड़ी है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी कैबिनेट में पास हुए 28 प्रस्तावों को लेकर है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- चंपक राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार, राम मंदिर ट्रस्ट की 3 घंटे की मीटिंग के बाद फैसला अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक में महासचिव चंपक राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी बोले- ट्रस्ट के संविधान में है कि त्यागपत्र देते ही यह स्वीकृत हो जाता। चंपक राय की अनुपस्थिति में नए ट्रस्टी रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2- यूपी के 1.60 लाख होमगार्ड्स का कैशलेस इलाज, योगी कैबिनेट से 28 प्रस्ताव पास लखनऊ में सीएम योगी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट में 28 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। होमगार्ड्स और उनके परिवारों को अब 5 लाख रुपए तक की कैशलेस इलाज सुविधा मिलेगी। सवा लाख होमगार्ड्स को लाभ होगा। शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किया गया। गोरखपुर-मुरादाबाद में श्रमिकों के लिए अस्पताल खुलेगा। 3 प्राइवेट विवि खुलेंगे। पूरी खबर पढ़ें 3- अखिलेश बोले- प्रत्याशी चोरी होने का डर है; भाजपा सांसद की ट्वीट पर चेतावनी अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- डर है कि वोट चोरी के साथ-साथ हमारा प्रत्याशी चोरी न हो जाए। पता लगा कि प्रत्याशी ही मैनेज हो गया। हम लोगों को सावधान रहना पड़ेगा। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों पर एक्स पर चेतावनी दी। लिखा- विपक्ष के सांसद का भी विशेषाधिकार होता है। भाजपा सांसद 10 मिनट में झूठे ट्वीट-पोस्ट डिलीट करें, अन्यथा FIR कराएंगे। पूरी खबर पढ़ें 4- ताजमहल में तेजो महालय मंदिर होने का दावा, हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा आगरा में ताजमहल परिसर को भगवान श्री अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर का तेजो महालय मंदिर बताने वाले केस में हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और एएसआई से जवाब मांगा है। याचिका में सर्वे कमिश्नर नियुक्त करने की मांग की गई है। दरअसल, यह याचिका जिला कोर्ट के आदेशों को चुनौती देते हुए दाखिल की गई है जिसमें सर्वे कमिश्नर नियुक्त करने की मांग को खारिज कर दी गई थी। पूरी खबर पढ़ें 5- योगी बोले- अयोध्या भक्तों के तप-संघर्ष का परिणाम, प्रयागराज में पूजा पाल का नाम भूले डिप्टी सीएम प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी ने प्रेरणा स्थल पार्क का उद्घाटन किया। जनसभा में उन्होंने कहा कि आज की भव्य अयोध्या करोड़ों रामभक्तों के त्याग, तप और संघर्ष का परिणाम है। देश के पूज्य संतों को एक मंच पर लाने का यह सबसे बड़ा सांस्कृतिक आंदोलन था। भाषण देते वक्त डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने दो प्रदेश उपाध्यक्ष का नाम लिया, लेकिन पूजा पाल का नाम लेना भूल गए। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- अखिलेशजी उठ जाइए, कितना सोएंगे महाराज मंत्री ओपी राजभर ने फिर से अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने सोमवार को एक्स पर लिखा- गुड मॉर्निंग अखिलेश जी। उठ जाइए, सुबह हो चुकी है। कितना सोएंगे महाराज। हम आपके मित्र हैं, इसलिए आपकी चिंता रहती है। सिर्फ यादव–मियां भाई के वोट से काम नहीं बनेगा। न ट्विटर, न एसी-पीसी काम करेगा। अमीक जामेई ने कहा- राजभर को अपनी चिंता करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 7- प्रयागराज में तूफानी बारिश, काशी में गलियों में पानी भरा-बरेली में सड़कें डूबीं यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार सुबह से प्रयागराज में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे पहले वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर समेत 10 शहरों में भी बारिश और तेज हवाएं चलीं। वाराणसी की कई गलियों में पानी भर गया, तेज हवा के चलते गंगा किनारे लगी जेटी बह गई। बरेली में भी बारिश से कई सड़कें जलमग्न हो गईं। पूरी खबर पढ़ें 8- जौनपुर में वॉट्सएप चैट न दिखाने पर गर्लफ्रेंड के तीन टुकड़े किए, धड़-हाथ फेंके जौनपुर में वॉट्सएप चैट दिखाने से इनकार करने पर एक युवक ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। उसने गड़ासे से शव के टुकड़े कर ब्लैक पॉलीथिन में भरकर अलग-अलग जगह झाड़ियों में फेंक दिया। वॉक पर निकले लोगों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला का धड़ और एक किमी दूर हाथ बरामद किए। बाकी हिस्सा ले जाते समय एनकाउंटर में अरेस्ट हुआ। पूरी खबर पढ़ें 9- हमीरपुर में दरोगा को 2 सेकेंड में ताबड़तोड़ 3 थप्पड़ मारे, 20 हजार रुपए चुराए थे हमीरपुर में ट्रक के केबिन से 20 हजार रुपए चोरी करने के आरोप में एक दरोगा की ट्रक चालक ने सरेआम पिटाई कर दी। ड्राइवर ने हाईवे पर दरोगा का कॉलर पकड़ा और ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। सामने आए वीडियो में महज 2 सेकेंड में ताबड़तोड़ तीन थप्पड़ मारे हैं। मारपीट में दरोगा की वर्दी भी फट गई। आरोपी दरोगा सस्पेंड हुआ। उस पर एफआईआर भी दर्ज। पूरी खबर पढ़ें 10- हाथरस में 80 साल की महिला से रेप, इलाज के दौरान मौत, 35 दिन तक जिंदगी-मौत से जूझी हाथरस में 80 साल की बुजुर्ग महिला की रेप के बाद मौत हो गई। वह 35 दिन से अस्पताल में भर्ती थी। रविवार रात को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला से 35 साल के युवक सलमान ने दरिंदगी की थी। बेहोशी की हालत में महिला को छोड़कर भाग गया था। वारदात 31 मई की रात की है। सुबह लोगों ने देखा वह अर्द्धनग्न अवस्था में चारपाई पर पड़ी थी। आरोपी अरेस्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें 11- प्रयागराज में पति ने जान दी, VIDEO बनाकर बोला- बीवी बहुत लड़ती है प्रयागराज में एक ट्रक मालिक अरविंद तिवारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया। 49 सेकंड के वीडियो में उसने अपनी पत्नी, ससुर, साले पर लड़ने-झगड़ने का आरोप लगाया। कहा- मेरे मर जाने के बाद मेरी बीवी को कुछ न मिले, यही चाहता हूं। उसके बाप-भाई, सब मुझसे लड़ते हैं। अपनी लड़की को नहीं समझाते। मुझमें कमी देखते हैं। पूरी खबर पढ़ें 12- कानपुर में कंटेनर ने 2 ट्रैफिक सिपाहियों को कुचला, एक की मौत कानपुर में सोमवार तड़के करीब 4 बजे ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक सिपाहियों को एक कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में सिपाही जितेंद्र कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों की ड्यूटी नौबस्ता चौराहे पर थी। वे एलिवेटेड फ्लाईओवर पर एक ट्रक के कागजात जांच रहे थे, तभी पीछे से आए माल लदे कंटेनर ने ट्रक को टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें 13- लखनऊ में बैंक मैनेजर की पत्नी ने सुसाइड किया, फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर नाराज हुई लखनऊ में निजी बैंक के डिप्टी मैनेजर की पत्नी ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। दोनों की 4 महीने पहले 26 फरवरी को शादी हुई थी। पति कमलाकांत का दावा है कि पत्नी सोनाली के साथ हनीमून के लिए फ्लाइट से कश्मीर जाने वाले थे। अचानक फ्लाइट का टिकट कैंसिल कर ट्रेन टिकट करानी पड़ी। इससे पत्नी नाराज हो गई। अगले दिन उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- खरीदा 24 रुपये का 2 बाम; 5 साल लड़ा केस, अब 1600 गुना मुआवजा कानपुर में एक व्यक्ति ने पैर दर्द होने पर 24 रुपए की दो बाम की डिब्बियां खरीदी। घर पहुंचा तो दोनों डिब्बियां खाली निकली। इस पर उसने संबंधित दुकानदार और कंपनी में शिकायत करने के बाद उपभोक्ता फोरम में शिकायत की। करीब 5 साल तक यह केस चलता रहा। अब जाकर उसे न्याय मिला। कोर्ट ने 1600 गुना मुआवजा देने का आदेश दिया। उपभोक्ता को 40 हजार रुपए मिलेगा। कल क्या रहेगा खास... 15- सीएम योगी का सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ दौरा 7 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ का सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ का दौरा प्रस्तावित है। वह यहां जनसभा को संबोधित करने के साथ कई परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी-आरोपी अविनाश ने दोस्तों पर उड़ाए 19 लाख:गर्लफ्रेंड को iPhone गिफ्ट किया, भाई की शादी में दिए 6 लाख
    Next Article
    झज्जर में डबल मर्डर में बड़ा खुलासा:यूपी के रहने वाले थे दोनों, राजस्थान में PG चलाते थे; नीले ड्रम में शव जलाने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment