Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:IAS रिंकू बोले- इस्तीफा नहीं दिया; प्रोफेसर ने साध्वी को सेक्सी बताया; चोर के पीछे दौड़े सिपाही के दोनों पैर कटे

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर गोंडा में चोर का पीछा करते समय ट्रेन की चपेट में आए सिपाही आकाश सिंह के दोनों पैर कटने को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर चर्चा में आए IAS रिंकू सिंह से जुड़ी है। अब उन्होंने कहा- मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- गोंडा में सिपाही के दोनों पैर कटे, चोर का पीछा करते समय ट्रेन की चपेट में आया गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत से भाग रहे चोर को पकड़ने में GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटक गया। जख्मी होने के बाद भी सिपाही आकाश सिंह ने आरोपी को पकड़ लिया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे लखनऊ KGMU लाया गया। यहां वह आईसीयू में भर्ती है। पूरी खबर पढ़ें 2- इस्तीफा देने वाले IAS बोले- मैंने इस्तीफा नहीं दिया, वापस PCS कैडर में भेज दिया जाए इस्तीफा की खबरों के बीच IAS रिंकू सिंह बोले- मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। मीडिया में गलत बातें चल रही हैं। मैंने 26 मार्च को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर टेक्निकल रेजिगनेशन मांगा है। इसे नौकरी छोड़ने नहीं, विकल्प या अनुरोध के रूप में समझिए। दरअसल, रिंकू IAS बनने से पहले PCS अधिकारी थे। अब वह फिर से PCS कैडर में लौटकर काम करना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ें 3- इकाना स्टेडियम में आज IPL मैच, LSG vs DC के बीच मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज IPL- 2026 का 5वां मैच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। लखनऊवासियों में इसको लेकर जबर्दस्त क्रेज है। 50 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम में बुधवार सुबह तक 46000 से अधिक टिकट बिक चुके थे। मंगलवार रात से अगली सुबह तक बारिश की वजह से निगाहें मौसम पर भी टिकी है। पूरी खबर पढ़ें 4- बरेली में भाजपा नेत्री को सेक्सी बताने वाले प्रॉक्टर को घेरा, लड़कियां मारने दौड़ीं बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर ने भाजपा नेत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- बाबी (साध्वी) भी कम सेक्सी नहीं होती। पोस्ट वायरल होने पर छात्र उग्र हो गए। ABVP के कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल ऑफिस का घेराव किया। प्रॉक्टर आलोक खरे के साथ हाथापाई की। छात्राएं उनको मारने के लिए आगे बढ़ीं तो लोगों के पीछे छुप गए। किसी तरह उनको निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें 5- लखनऊ समेत 20 शहरों में बेमौसम बारिश; किसान बोले- फसलें खराब हुईं यूपी में बेमौसम बारिश हो रही। बुधवार तड़के से लखनऊ-अमेठी समेत 20 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई। तेज हवाएं चलीं। फर्रुखाबाद में देर रात ओले गिरे। किसान बोले- फसलें गिरकर खराब हुईं। सीएम योगी ने प्रभावित किसानों का हाल जाना और अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। निर्देश दिया कि जल्द से जल्द नुकसान का आंकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- बुलंदशहर में ट्रांसजेंडर ने दोस्तों से करवाई युवक की हत्या, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी बुलंदशहर में 3 दोस्तों से मिलकर ट्रांसजेंडर ने युवक की हत्या करा दी। शराब पिलाकर पहले पीटा, फिर सिर कूचकर मार डाला। उसकी शादी, 1.5 साल पहले हुई थी। ट्रांसजेंडर का चारो युवकों से अफेयर था। युवक को अन्य तीनों से अफेयर पसंद नहीं था। वह इसका विरोध शुरू कर दिया था। ट्रांसजेंडर ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसके तीनों दोस्तों से उसकी हत्या करवा दी। पूरी खबर पढ़ें 7- वाराणसी के छात्रों ने सिर मुड़वाकर प्रदर्शन किया, यूपी कॉलेज के प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग यूपी कॉलेज के छात्रों ने सिर मुड़वाकर प्रदर्शन किया। छात्र, प्रिंसिपल को हटाने की मांग कर रहे। बीते 20 मार्च को कालेज कैंपस में दिनदहाड़े छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई थी। आरोपी मंजीत चौहान को अरेस्ट कर लिया गया था। दूसरे ने कोर्ट में सरेंडर कर लिया था। उधर, छात्र लगातार प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। अब हटाने के लिए धरना शुरू किए हैं। पूरी खबर पढ़ें 8- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्ण मोर्चा का प्रदर्शन, ब्रजेश पाठक हाथ जोड़कर पहुंचे लखनऊ में सवर्ण मोर्चा के लोगों ने बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आवास घेर लिया। प्रदर्शनकारी यूजीसी के नए नियमों को काला कानून बताते हुए शंख बजाकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच ब्रजेश पाठक उनके बीच पहुंचे। हाथ जोड़कर प्रदर्शन कर रहे लोगों का अभिवादन किया। डिप्टी सीएम के इस तरह सम्मान करने पर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा बंद कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 9- बागपत में CCO 15 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट, बाबू से कहा था- पैसे दो वरना चौकीदारी करवाऊंगा बागपत में बुधवार को कोऑपरेटिव शुगर मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी (CCO) राजदीप बालियान को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। गन्ना तौल लिपिक ने राजदीप बालियान पर गन्ना क्रय केंद्र पर ड्यूटी लगाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इस संबंध में मेरठ एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। टीम ने ऑफिस में रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा। पूरी खबर पढ़ें 10- योगी बोले- जनता ने राजनीतिक कचरा साफ किया, 2017 से पहले सरकार को अंधेरा पसंद था विपक्ष पर वार करते हुए सीएम योगी ने कहा- जनता ने राजनैतिक कचरा हटाया तो यूपी स्वच्छ हो गया। 2017 के पहले सत्ताधारियों ने प्रदेश को बीमारू बनाया था। तबकी सरकार को अंधेरा पसंद था। उन्होंने कहा- अशोक लीलैंड के बाद अब टाटा की इलेक्ट्रिक व्हिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी शुरू होगी। 15 अप्रैल से लखनऊ में ऑटोमोबााइल यूनिट काम करना शुरू कर देगी। पूरी खबर पढ़ें 11- आगरा में 3 लोगों को मर्डर केस में फांसी, पत्नी-मौसेरे भाई को काटा था आगरा ADJ कोर्ट ने पत्नी और मौसेरे भाई की हत्या में पिता और उसके 2 बेटों को फांसी की सजा सुनाई है। जबकि साक्ष्यों के अभाव में दोषी बेटों की मां को बरी कर दिया। बुधवार को सजा सुनाई गई। दोषियों पर 1 लाख का अर्थदंड भी लगाया। 2022 में अवैध संबंध के शक में दोषी गौरव ने पत्नी और मौसेरे भाई को फरसे से काट डाला था। पिता और भाई ने साथ दिया था। पूरी खबर पढ़ें 12- कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर बोले- चारधाम दूसरे धर्म के लोग न आएं, हमारे तीर्थस्थलों पर क्यों आते कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि चारधाम में गैर सतातनी लोग भगवान की माला के धागे में थूक लगाते हैं। दूसरे धर्म के लोग चारधाम में रोजगार के लिए न आएं। बोले- मक्का में गैर इस्लामी लोगों को जाने की पाबंदी है तो हमारे तीर्थस्थलों पर क्यों आते हैं। चार धाम क्षेत्र में काम करने का दायित्व भी सिर्फ सनातनियों के पास रहना चाहिए। वे यहां रोजगार के लिए भी न आएं। पूरी खबर पढ़ें 13- फर्रुखाबाद में बहन को छेड़ने वाले दोस्त को मारकर दफनाया, 9 महीने बाद कंकाल मिला फर्रुखाबाद में बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। हत्या से पहले युवक को शराब पिलाई गई, फिर गला घोंटकर मार दिया गया। शव को घर से 1 किमी दूर खेत में गाड़ दिया। खुलासा 9 महीने बाद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर उसके खेत से एक नर कंकाल बरामद हुआ है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहा बस्ती में रत्नाकर गैस एजेंसी पर एक व्यक्ति मच्छरदानी और बिस्तर लेकर पहुंच गया और पूरी रात वहीं गुजार दी, ताकि सुबह सबसे पहले उसे सिलेंडर मिल सके। युवक ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। उसने बताया कि वह कई दिनों से गैस के लिए परेशान है। रात भर एजेंसी पर लाइन लगाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। इसलिए वहीं बिस्तर लगाकर इंतजार करने का फैसला किया। कैसा रहेगा कल का मौसम 15- मौसम साफ रहेगा, रात में बादल छाए रहेंगे 2 अप्रैल को यूपी में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के समय आंशिक रूप से धूप खिली रहेगी, जबकि रात में बादल छाए रह सकते हैं। तापमान बढ़ेगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    किन्नर ने दोस्तों से शादीशुदा प्रेमी की हत्या करवाई:बुलंदशहर में शराब पार्टी की, फिर लाठी-डंडे से पीटा, सिर कूचकर दफनाया
    Next Article
    मथुरा से नेपाल जा रहे एलपीजी टैंकर में रिसाव:लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हादसा, असैनी मोड़ पर घंटों ठप रहा ट्रैफिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment