Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट में योगी बैठे, IPS को अधमरा करने वालों को उम्रकैद, मंत्री की यज्ञशाला जलकर खाक

    4 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर है। पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया। वहीं, दूसरी खबर अयोध्या में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञस्थल में आगलगी की घटना से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- नोएडा एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्धाटन; पहली फ्लाइट में योगी ने सफर की जेवर में पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यहां से पहली फ्लाइट सीएम योगी को लेकर उड़ी। मोदी बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है। ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। कहा- सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का ATM बना दिया था। अखिलेश का पलटवार- जब हार दिखती है तो इंसान अपना पद भूल जाता। पूरी खबर पढ़ें 2- अयोध्या में मंत्री दयाशंकर के यज्ञ स्थल में आग, एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख अयोध्या में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ स्थल में शनिवार दोपहर 12 बजे भीषण आग लग गई। एक एकड़ में फैला यज्ञ स्थल कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त यज्ञशाला खाली थी। करीब डेढ़ घंटे पहले 9 दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ पूर्ण हुआ था। तब 50 हजार से अधिक लोग मौजूद थे। यह, राम मंदिर से 800 मीटर दूर है। पूरी खबर पढ़ें 3- कानपुर-कौशांबी में हाईवे पर पेट्रोल की लूट मची, ड्रम-बाल्टी लेकर पहुंचे लोग यूपी में पंपों पर तीन दिन बाद शनिवार को भीड़ कम दिखी। कौशांबी में सुबह हाईवे पर डीजल टैंकर और डीसीएम की टक्कर हो गई। टैंकर से डीजल सड़क पर फैल गया। आसपास के गांवों से लोगों में डीजल लूटने की होड़ मच गई। बाल्टियों में डीजल भरकर ले जाने लगे। जबकि शुक्रवार शाम को कानपुर में टैंकर से पेट्रोल रिसता देख लोग ड्रम-बाल्टियों में पेट्रोल भरकर ले गए। पूरी खबर पढ़ें 4- मुरादाबाद में IPS पर जानलेवा हमले में 16 को उम्रकैद, भीड़ ने अधमरा किया था-डीएम भाग गए थे मुरादाबाद के मैनाठेर कांड में 15 साल बाद शनिवार को फैसला आया। IPS अशोक कुमार सिंह पर जानलेवा हमला के 16 दोषियों को ADJ कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। छेड़छाड़ के आरोपी को 6 जुलाई 2011 को पुलिस पकड़ने गई थी। धार्मिक किताब के अपमान पर बवाल शुरू हो गया। समझाने गए DM-SSP घिर गए। DM भाग गए लेकिन SSP को अधमरा कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें 5- आगरा में बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर, लाश कनस्तर में भर दी थी आगरा में 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। 24 मार्च को जूता कारोबारी की बच्ची का गला काटकर हत्या कर दी थी। लाश को कनस्तर में छुपा दी। करीब 30 घंटे बाद शव बरामद किया था। दरअसल, हत्या के 11 दिन पहले बच्ची के चाचा ने उसे थप्पड़ मारे थे। बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। उसपर 25 हजार इनाम घोषित था। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- कन्नौज में छात्रा फंदे से लटकी, टीचर ने बिना नहाए जाने पर डांटा था कन्नौज में टीचर की डांट से नाराज 5 वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह बिना नहाए स्कूल पहुंची थी। इससे नाराज टीचर ने छात्रा को क्लास से निकाल दिया। वह रोते हुए घर पहुंची। कमरे में स्टूल पर चढ़कर पंखे के फंदे से लटक गई। छोटी बहन के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे। गुस्साए परिजन बेटी का शव लेकर स्कूल पहुंचे। टीचर पर कार्रवाई के लिए हंगामा करने लगे। पूरी खबर पढ़ें 7- आशुतोष महाराज को बम से उड़ाने की धमकी, बोला- शंकराचार्य के खिलाफ पैरवी बंद करो आशुतोष ब्रह्मचारी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉलर ने कहा- शंकराचार्य के खिलाफ पैरवी बंद करो। शामली में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। दरअसल, आशुतोष महाराज, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों से यौन शोषण के आरोप के मामले के पैरवीकार हैं। उनके अरेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। पूरी खबर पढ़ें 8- हाईकोर्ट ने पूछा- क्या मस्जिद सील करने का कानूनी अधिकार है, मुजफ्फरनगर के मामले में सरकार से सवाल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुजफ्फरनगर में एक मस्जिद सील किए जाने के मामले में यूपी सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा- क्या वह बिना किसी पूर्व सूचना या संपत्ति मालिकों को सुनने का अवसर दिए बिना किसी पूजा स्थल या मस्जिद को सील करने का कानूनी अधिकार है। जस्टिस अतुल श्रीधरन और सिद्धार्थ नंदन की बेंच ने पूछा कि सुनवाई का अवसर दिए बिना कैसे सील किया। पूरी खबर पढ़ें 9- सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल की आवाज का नमूना लेने की मांग, अमित शाह पर टिप्पणसी केस में बहस सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में शनिवार को सुनवाई हुई। शिकायतकर्ता के वकील ने राहुल की आवाज का नमूना लेने की मांग की। वकील संतोष पांडेय ने कहा- केस में शामिल सीडी के साथ उनकी आवाज का नमूना फॉरेंसिक लैब में भेजा जाए ताकि राहुल की आवाज का मिलान हो सके। 6 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें 10- झांसी में कुत्ते ने 6 साल की बच्ची का गाल काटा- 24 टांके लगे; काटने के बाद कुत्ते की मौत झांसी में स्ट्रीट डॉग ने 6 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर उसके गाल पर काट लिया और कंधे का मांस भी नोच लिया। बच्ची के गाल पर डॉक्टरों को 24 टांके लगाने पड़े हैं। यह घटना शुक्रवार को समथर के नई बस्ती मोहल्ले में हुई। बच्ची पड़ोस में जा रही थी। बच्ची को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बच्ची को काटने के कुछ ही घंटों बाद कुत्ते की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 11- शिक्षक की मौत के बाद दो पत्नियां पहुंची BSA; पहली ने कहा- साहब, मैं हूं असली वाराणसी में शिक्षक पति की मौत के बाद BSA दफ्तर में एक महिला पहुंची। बोली- साहब! मैं हूं अपने शिक्षक रामवृक्ष की असली पत्नी। कोई दूसरी हक मांग रही। दो-दो पत्नियों के सामने आने से अधिकारी भी असमंजस में हैं। दरअसल, मिथिलेश देवी नाम की महिला ने शिक्षक रामवृक्ष की मौत के 3 महीने बाद असली पत्नी होने का दावा किया है। BSA बोले- जांच कराई जा रही। पूरी खबर पढ़ें 12- पूर्व राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे कानपुर; मलवां का 5 किलो पेड़ा खरीदा एमएसएमई एंटरप्रेन्योरशिप कांन्क्लेव के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर पहुंचे हैं। कांन्क्लेव में सुप्रसिद्ध व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पेड़ा और लड्‌डू के स्वाद चखे। ठग्गू के लड्‌डू और मलवां के सोहन पेड़े की तारीफ की। फिर 5 किलो पेड़े को पैक कराया। उन्होंने पेड़े का 525 रुपए प्रति किलो के हिसाब से पेमेंट भी किया। पूरी खबर पढ़ें 13- बाराबंकी में युवक का सिर काटकर चूल्हे में जलाया, सड़क पर फरसे से हमला बाराबंकी में एक युवक की शनिवार को बांके से गला काटकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने पहले सिर को धड़ को अलग किया। फिर सिर लेकर वह अपने घर चला गया। घर में चूल्हा जलाया और सिर को जलाने के लिए उस पर रख दिया। पुलिसवाले जब पहुंचे तो दंग रह गए। तत्काल आरोपी को अरेस्ट किया और सिर को कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद धड़ भी बरामद कर लिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- पति को जेल से छुड़ाने पहुंची दो पत्नियां, कोर्ट में भिड़ीं, पति को बेल-दोनों को जेल मेरठ में एक मामले में जेल गए पति की जमानत के लिए दो पत्नियां कोर्ट पहुंच गईं। दोनों किसी बात को लेकर कोर्ट परिसर में ही झगड़ने लगीं। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दो महिलाओं को मारपीट करते देख पुलिस ने हिरासत में ले लिया और दोनों को शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया। उधर, पति को जमानत मिल गई और वह रिहा हो गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- पीसीएस मेन्स परीक्षा 29 मार्च से PCS मेन्स की परीक्षा शुरू होगी। यूपीपीएससी द्वारा आयोजित यह मुख्य परीक्षा 1 अप्रैल तक दो पालियों में होगी। पीसीएस मेन्स प्रयागराज और लखनऊ में परीक्षा केंद्र पर होगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद बर्क के बहनोई पर नर्स से रेप की FIR:पीड़िता बोली- 3 साल तक होटल में शोषण किया, अबॉर्शन टैबलेट खिलाई
    Next Article
    100 साल पुराने राम जानकी मंदिर में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी, 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment