Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- सारे माफिया जहन्नुम गए, हत्यारे को पुलिसवाले टांगकर ले गए; लेग पीस न मिलने पर दूल्हा स्टेज से बोला- तलाक

    4 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीएम योगी के बंगाल में चुनाव प्रचार को लेकर है। सीएम ने कहा- यूपी का बुलडोजर बंगाल में गुंडों का इलाज करेगा। वहीं, दूसरी खबर बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव की तैयारियों और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के दौरे से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- योगी बोले- यूपी का बुलडोजर बंगाल में गुंडों का इलाज करेगा; दंगाइयों का इलाज सिर्फ भाजपा योगी बोले- यूपी का बुलडोजर बंगाल में गुंडों का इलाज करेगा। बुल्डोजर केवल सड़कें नहीं बनाता, माफियाओं का भी इलाज करता है, पसलियों को मसल डालता। दंगाइयों का इलाज सिर्फ भाजपा है। बीजेपी सरकार में सारे माफिया जहन्नुम गए। टीएमसी चाहती कि आधी आबादी उर्दू बोले; उनसे कहिए कि जहां उर्दू बोली जाती है, वहां चले जाएं। बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 2- यूपी भाजपा में बदलाव की तैयारी, लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े यूपी में भाजपा की नई टीम बनाने की कवायद तेज हो गई है। रविवार को लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े सीनियर लीडर्स से अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, महिला मंत्रियों बेबीरानी मौर्य, रजनी तिवारी से वन-टू-वन मुलाकात की है। महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान भी मिलीं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री धर्मपाल ने स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें 3- वृंदावन पिता के लिए मन्नत मांगने आई छात्रा की मौत; मृतकों की संख्या 13 हुई वृंदावन में नाव हादसे में लापता युवती सहित 2 लोगों की लाश रविवार सुबह मिली। युवती बीए की स्टूडेंट थी; अपने बीमार पिता के लिए मन्नत मांगने मां और बहन के साथ आई थी। मां की लाश पहले ही बरामद हो चुकी थी जबकि बहन की तलाश जारी है। नाव हादसे में मारे गए लोगों की संख्या 13 हो चुकी है। 3 अभी भी लापता हैं। हादसे के पहले के 4 VIDEO भी सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें 4- केशव बोले- सत्ता वियोग में बेचैन अखिलेश यादव; 4 मई को दीदी गईं आगरा में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश यादव सत्ता वियोग में बेचैन हैं। जनता उनकी सैफई विदाई की तैयारी कर रही है। यूपी में सपा और देश में कांग्रेस का नंबर 2047 तक नहीं आएगा। भाजपा ही वर्तमान है, भाजपा ही भविष्य है। उन्होंने दावा किया कि असम में तीसरी बार और पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिलने जा रहा है। 4 मई को दीदी गईं। पूरी खबर पढ़ें 5- मेरठ सेंट्रल मार्केट में महिलाओं ने पढ़ा चालीसा; कहा- हनुमान जी बुद्धि सही करें मेरठ के सेंट्रल मार्केट में धरने पर बैठीं महिलाओं ने हनुमान चालीसा पढ़ा। कहा- बजरंग बली हमारी सुरक्षा करेंगे और आवास विकास की बुद्धि सही करेंगे। दरअसल, 9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने 859 संपत्तियों पर बने अवैध सेटबैक को दो महीने के भीतर तोड़ने का आदेश दिया है। यहां की 44 संपत्तियों को सील कर दिया गया है। वहीं टेंट लगाकर व्यापारी और स्थानीय धरना दे रहे। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें… 6- लखनऊ में LSG और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत; सुबह से ही फैंस का जोश हाई लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL में मुकाबला हो रहा। मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में फैंस अपनी पसंदीदा टीम की कैप और टीशर्ट पहनकर जुटे और चीयर करते दिखे। 36 डिग्री सेल्सियस की गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी फैंस का जोश हाई दिखा। स्कूली बच्चे पंत-गिल के पोस्टर लेकर पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 7- मिर्जापुर में वकील के हत्यारोपी का एनकाउंटर; दोनों पैर में गोली मारी और टांगकर ले गए मिर्जापुर में वकील की हत्या करने वाले का शनिवार रात में पुलिस ने एनकाउंटर कर अरेस्ट कर लिया। हत्यारोपी राजेंद्र सोनकर 50 हजार का इनामिया था। एनकाउंटर में उसके दोनों पैरों में गोली मारी और फिर पुलिसवाले टांगकर गाड़ी तक ले गए। वकील राजीव सिंह की मार्निंग वॉक के दौरान घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्वाइंट ब्लैंक से गोली मार फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 8- संभल में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, पुलिस को घर की चाबी देकर बोला- मार दिया संभल में युवक ने पत्नी को रॉड से पीटकर मार डाला। हत्या के बाद घर पर ताला लगाया और थाने पहुंच गया। थाने में बताया कि पत्नी की हत्या कर दी है। फिर चाबी सौंपकर घर का पता बताया। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस गांव पहुंचीं। ताला खोलकर अंदर गए तो देखा पत्नी की लाश खून से लथपथ पड़ी है। युवक को अरेस्ट कर, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 9- करिश्मा कपूर ने ‘चलती है क्या 9 से 12’ गाने पर किया डांस; देवरिया में लगी फैंस की भीड़ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर रविवार को देवरिया पहुंची। यहां उन्होंने फेमस सांग 'चलती है क्या 9 से 12' पर डांस किया। एक ज्वेलरी ब्रांड के कार्यक्रम में पहुंची अभिनेत्री को देखने के लिए भारी संख्या में फैंस की भीड़ उमड़ी। करिश्मा की एक झलक पाने के लिए लोग धक्का-मुक्की करते रहे। सेल्फी लेने की होड़ मची रही। करिश्मा ने चिल्लाकर लोगों को हैलो बोला तो फैंस भी चिल्लाए। पूरी खबर पढ़ें 10- गाजियाबाद में मामा ने 4 साल की भांजी का गला घोंटा; शव को रोड पर फेंका गाजियाबाद में एक युवक ने अपनी 4 साल की भांजी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने बच्ची के शव को सड़क पर फेंक दिया ताकि गाड़ियां रौंद दें। शनिवार देर रात पुलिस को बच्ची का शव मिला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी मामा फिलहाल फरार है। पिता ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 11- मंत्री राजभर बोले- अखिलेश मुगलों की तारीफ से नहीं चूकते; पिंक रंग वाले बयान पर साधा निशाना मंत्री अनिल राजभर ने कहा- अखिलेश मुगलों की तारीफ से नहीं चूके, सपा को खास वर्ग ही नजर आता है। पिंक रंग को लेकर सपा राजनीति कर रही, जबकि भाजपा के कमल के निशान में भी यह रंग है। जब सपा विपक्ष में रहती है, तो उसकी भाषा अलग होती है, लेकिन सत्ता मिलते ही नजरिया बदल जाता है। जयपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था- पिंक रंग भी हार्मोनी का रंग है। 12- हाथरस में 65 VIDEO वाले प्रोफेसर ने VRS लिया; कॉलेज ने एंट्री भी बैन की हाथरस में यौन शोषण के आरोपों में फंसे बागला डिग्री कॉलेज के शिक्षक डॉ. रजनीश ने वीआरएस ले लिया है। मैनेजमेंट ने कॉलेज में उनकी एंट्री भी बैन कर दी है। दरअसल, डॉ. रजनीश पर 30 छात्राओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। उनके मोबाइल से 65 वीडियो मिले थे। आरोप था कि उन्होंने कई वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड किए। हालांकि, कोर्ट ने बरी कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें 13- गाजियाबाद में बेकाबू ट्रक ने छात्रा को रौंदा, पलटे ट्रक के नीचे दबने से बुजुर्ग की जान गई कन्नौज में तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर स्कूटी सवार छात्रा को रौंदते हुए एक दुकान में घुसकर पलट गया। ट्रक के पलटने से फल विक्रेता सहित 4 लोग उसके नीचे दब गए। फल विक्रेता की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में कोयला लदा हुआ था। पहले उसने स्कूटी को ठोकर मारी, इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- चिकन लेग पीस के लिए दूल्हा बोला- तलाक, मौलवी ने दुबारा निकाह कराई कानपुर में एक बारात में लेग पीस के लिए हुए बवाल के बाद दूल्हे ने स्टेज से तलाक दे दी। बिल्हौर के फजल की बारात बांगरमऊ आई थी। एक गेस्ट हाउस में निकाह की रस्में पूरी हुईं। इसके बाद खाने के दौरान कुछ बाराती लेग पीस के लिए नाराज हो गए। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। नाराज दूल्हे ने तलाक का ऐलान कर दिया। हालांकि, मौलवी ने दुबारा निकाह कराई। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- मुजफ्फरनगर में सीएम योगी और जयंत की रैली 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में सीएम योगी रोजगार मेले में 5000 से अधिक युवाओं को नौकरी का प्रमाण पत्र बांटेंगे। इसके बाद वह RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ संयुक्त रैली करेंगे। वह अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण भी करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में 5 बच्चे गंगा नदी में डूबे:एक की मौत, 2 सगे भाई लापता; एसपी ने SDRF से मदद मांगी
    Next Article
    कन्नौज में सीएनजी टैंकर पलटा, ड्राइवर बेहोश:बिजली के खंभे से टकराकर गड्ढे में गिरा, बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment