Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:यमुना में बोट डूबी, 10 की मौत; 2 करोड़ वोटर्स कम हुए; नोटकांड वाले हाईकोर्ट जज का इस्तीफा; युवती को एसिड से नहलाया

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर वृंदावन में यमुना नदी में नाव डूबने से जुड़ी है। हादसे में कम से कम 10 पर्यटकों की मौत हो गई है। वहीं, दूसरी खबर यूपी SIR फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ नाम कटने को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- वृंदावन में यमुना में नाव डूबी, पंजाब के 10 पर्यटकों की मौत मथुरा के वृंदावन में 30 पर्यटकों से भरी प्राइवेट नाव यमुना नदी में पलट गई। हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। नाव में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। 12 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। 3 से 5 लोगों के अभी लापता होने की सूचना है। रेस्क्यू टीम लगातार सर्च कर रही हैं। NDRF और सेना भी मदद को पहुंची है। पूरी खबर पढ़ें 2- यूपी SIR फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ नाम कटे; बृजेश पाठक की सीट पर 34% नाम कटे यूपी SIR फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ नाम काटे गए हैं। अब प्रदेश में वोटर्स की संख्या 13% घटकर 13.39 करोड़ हो गई है। हालांकि, 84 लाख नए वोटर्स को जोड़ा भी गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की लखनऊ कैंट सीट पर 34.18% वोटर कम हुए हैं। प्रयागराज 8.26 लाख, कानपुर नगर में 6.87 लाख, आगरा में 6.37 लाख और गाजियाबाद में 5.74 लाख वोटर कम हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें 3- जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा; घर में 500 के नोटों के बंडल जले मिले थे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति को भेजे गए रिजाइन लेटर में लिखा- गहरे दुख के साथ मैं इस्तीफा दे रहा हूं। इस पद पर सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। जस्टिस वर्मा के घर में 500 के नोटों के बंडल जले मिले थे। SC ने जांच में दोषी पाया था। महाभियोग प्रस्ताव के बाद लोकसभा स्पीकर ने भी जांच कमेटी गठित की थी। पूरी खबर पढ़ें 4- कुंभ फेम गर्ल नाबालिग निकली; पति पर पॉक्सो में एफआईआर कुंभ फेम गर्ल नाबालिग निकली है। नाबालिग से शादी करने पर पति फरमान पर पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। रिकॉर्ड के अनुसार, उसकी उम्र शादी के समय मात्र 16 साल 2 माह थी। NCST ने मामले में केरल और मध्य प्रदेश के डीजीपी को दिल्ली तलब किया है। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा- सत्य की जीत हुई है। सच सामने है। पूरी खबर पढ़ें 5- योगी बोले- स्मार्टफोन पर 6 घंटे खर्च करना भी बीमारी; खराब किडनी चलेगा लेकिन हार्ट नहीं सीएम योगी ने कहा- स्मार्टफोन पर 6 घंटे खर्च करना भी बीमारी है। किडनी खराब तो चल जाएंगे लेकिन हार्ट ब्लॉक हुआ तो दूसरे लोक की यात्रा हो जाएगी। सीएम, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल 2026 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- अस्पतालों की OPD पर अत्यधिक दबाव है। डॉक्टर्स के लिए यह चुनौतीपूर्ण है। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- अखिलेश बोले- भाजपा इंस्टीट्यूशंस के पीछे छुपकर वार करती; चुनाव आयोग से मिलकर चुनाव लड़ रही जयपुर में अखिलेश यादव ने कहा- यूपी की अभी वोटर लिस्ट आई है। भाजपा इलेक्शन कमीशन से मिलकर चुनाव लड़ रही है। जब बीजेपी मुद्दों से हारने लगती है तो इंस्टीट्यूशंस के पीछे छुपकर वार करती है। शंकराचार्य को मिली धमकी पर कहा- बीजेपी के लोग शंकराचार्य जी को हर जगह अपमानित कर रहे हैं। सरकारें बीजेपी की हैं इसलिए सुरक्षा देना भी उनकी जिम्मेदारी है। पूरी खबर पढ़ें 7- वाराणसी और औरैया में जेई-लाइनमैन अरेस्ट; एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई वाराणसी और औरैया में बिजली विभाग के 2 जेई और 2 लाइनमैन रिश्वत लेते अरेस्ट किए गए हैं। वाराणसी में बिजली चोरी मामले में जेई और लाइनमैन ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। 20 हजार लेते हुए एंटी-करप्शन ने अरेस्ट किया। जबकि, औरैया में जेई और लाइनमैन ने हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए 50 हजार रुपए मांगी थी। 11 हजार रुपए एडवांस में लेते अरेस्ट हुए। पूरी खबर पढ़ें 8- गोंडा में वकील पर हाईटेंशन तार गिरने से मौत, 10 साल से तार हटवाने के लिए लगे थे गोंडा में हाईटेंशन तार गिरने से वकील की मौत हो गई। वह जर्जर तार को लेकर पड़ोसियों को आगाह कर रहे थे, तभी उनके ऊपर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। करंट शरीर में फैला और तड़पकर वहीं मौत हो गई। पड़ोसियों के अनुसार, वह पिछले 10 वर्षों से तार को हटवाने का प्रयास कर रहे थे। परिजन ने शव रखकर जांच की मांग की। डीएम-एसपी के आश्वासन पर माने। पूरी खबर पढ़ें 9- यूपी में कांग्रेस का प्रदर्शन; लखनऊ- मेरठ-मथुरा में असम के CM का पुतला फूंका असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने लखनऊ, मेरठ, मथुरा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में असम के सीएम का पुतला फूंका। गाजियाबाद में पुतला छीनने पर पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। वाराणसी में नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। अजय राय ने कहा- हिमंत बिस्वा माफी मांगे। पूरी खबर पढ़ें 10- कुशीनगर में एसिड अटैक में युवती की मौत- मां गंभीर; सोते समय तेजाब से नहलाया कुशीनगर में एसिड अटैक में एक युवती की तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जबकि मां बुरी तरह से घायल हैं। हमलावर रात में छत के रास्ते घर में घुसे। कमरे में सो रही मां-बेटी पर एसिड फेंक दिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर फरार हो गए। चीखने की आवाज सुनकर परिजन भागते हुए कमरे में पहुंचे। दोनों दर्द से तड़प रही थीं। पुलिस ने दो पर एफआईआर दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ें 11- मेरठ में महिलाएं बोलीं- घर टूटा तो जहर खा लेंगे; सड़क पर डॉक्टर्स ने मरीज देखे मेरठ में सेंट्रल मार्केट पर कार्रवाई के विरोध में महिलाएं उतर आई हैं। कहा- घर टूटे तो हम जहर खा लेंगे। उधर, मार्केट सील करने के बाद कई क्लीनिक और अस्पताल बंद हो गए हैं। विरोध करते हुए डॉक्टर्स सड़क पर ओपीडी कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 859 संपत्तियों पर बने अवैध सेटबैक को 2 महीने में तोड़ने का आदेश दिया है। सेंट्रल मार्केट की 44 संपत्तियां सील कर दी गई हैं। पूरी खबर पढ़ें 12- सीतापुर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लैब टेक्निशियन को मारा, सिर में गोली मारी सीतापुर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लैब टेक्नीशियन की हत्या कर दी। गुरुवार रात में किसी बात को लेकर आरोपी और लैब टेक्निशियन के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ा तो आरोपी बौखलाए हुए पिता के कमरे में गया। वहां रखे रिवाल्वर को लेकर आया और लैब टेक्निशियन को गोली मार दी। गोली सिर में लगी और वहीं ढेर हो गया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें 13- बदायूं में सरकारी डॉक्टर की लाश मिली; शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था बदायूं जिला अस्पताल के डॉक्टर का शव सरकारी आवास में मिला है। उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस के अनुसार, बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। आशंका जताई जा रही कि नहाते समय हार्ट अटैक आने पर फर्श पर गिरे और मौत हो गई। डॉ. गणेश मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले थे। वह 2023 से बदायूं जिला अस्पताल में पोस्टेड थे और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ थे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- मेकअप के सामान के लिए बारात लौटाई, घराती-बरातियों ने खूब चलाए ईंट-पत्थर बिजनौर के नहटौर में एक युवती ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि ससुराल पक्ष से मेकअप का सामान कम आया था। निकाह के ऐन वक्त पहले दुल्हन के इनकार के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। दूल्हे की गाड़ी भी तोड़ दी गई। पुलिस ने आकर किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई। कल क्या रहेगा खास... 15- सीएम योगी का लखीमपुर दौरा 11 अप्रैल को सीएम योगी लखीमपुर खीरी का दौरा करेंगे। वह यहां पलिया और मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। सीएम, 4,556 थारू परिवारों और बांग्लादेश से विस्थापित हुए 331 हिंदू परिवारों को भूमि अधिकार पत्र भी देंगे। साथ ही उनको आवासों की चाबी भी सौंपी जाएगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर बना यूपी का 'जामताड़ा', तमिलनाडु से नेपाल तक ठगी:महिलाएं सपोर्ट करतीं; 3 महीने तक नजर रखने के बाद पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    सुल्तानपुर के इकलौते शहीद बेटे को पिता ने दी मुखाग्नि:3 दिन पहले घर से गए थे, जम्मू में सर्च ऑपरेशन के बीच गोली लगी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment