Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:डिप्टी CM ने ऊंट पर बैठकर पिचकारी चलाई, अखिलेश बोले- शंकराचार्य पर घटिया आरोप लगाए, रंग लगाकर पत्नी का गला काटा

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी में नेताओं के होली सेलिब्रेशन को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर शंकराचार्य पर लगाए आरोपों से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1. योगी का स्वैग, काला चश्मा पहनकर होली खेली, गोरखपुर में CM बोले- जहां धर्म, वहीं जय होगी होली पर गोरखपुर में सीएम योगी का अलग अंदाज दिखा। वे काला चश्मा पहनकर होली खेलते नजर आए। योगी ने गायों को गुड़ खिलाया और अबीर लगाया। यहां सांसद रवि किशन ने स्वयंसेवकों को अबीर लगाया और फगुआ गाया। कहा- होली पर कहीं कोई भय नहीं। कहीं अविश्वास नहीं। हर ओर एक ही भाव है सत्यमेव जयते का। हर ओर एक ही आवाज गूंज रही है। पूरी खबर पढ़ें… 2. डिप्टी सीएम पाठक ने ऊंट पर बैठकर चलाई पिचकारी, मथुरा DM ने बाल्टी से रंग डाला यूपी में बुधवार को जमकर होली मनाई गई। सुबह होते ही रंगों की बौछार शुरू हो गई। हर जगह जमकर रंग-गुलाल उड़े। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा चौक पहुंचे और जमकर होली खेली। ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार हुए। उनके एक हाथ में गदा और दूसरे हाथ में चाबुक थी। उन्होंने सिलेंडर से लोगों पर गुलाल उड़ाया। पूरी खबर पढ़ें… 3. ‘ए राजा हमके बनारस घुमाई दा’ पर जमकर नाचे विदेशी, काशी में आयरलैंड की युवती को गुझिया खिलाई यूपी में होली पर विदेशियों ने भी जमकर मजा लिया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते देशी-विदेशी सैलानियों ने 'होली हैं' के नारे लगाए। काशी-मथुरा में विदेशी पर्यटकों ने जमकर होली खेली। सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। काशी में विदेशियों ने ‘ए राजा हमके बनारस घुमाई दा’ जैसे गानों पर डांस किया। इस दौरान एक युवक ने आयरलैंड की युवती को गुझिया खिलाई। पूरी खबर पढ़ें… 4. अखिलेश बोले- दूसरों का दर्द समझने वाला ही योगी, शंकराचार्य पर प्रधानी चुनाव जैसे आरोप लगाए ‘सिर्फ भगवा कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं हो जाता... जो दूसरे का दर्द समझे वही योगी होता है...।’ यह बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को सैफई में कही। यहां अखिलेश सपा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ अखिलेश ने फूलों से होली खेली। कार्यालय परिसर में फूलों की बारिश के बीच फाग गाया गया। पूरी खबर पढ़ें… 5. आशुतोष महाराज बोले- 'शंकराचार्य का नार्को टेस्ट हो, मैं भी तैयार, उनकी 'गोपनीय पत्नी' को भी सामने आएं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य के नार्को टेस्ट की मांग की है। उन्होंने कहा- अगर शंकराचार्य का नार्को टेस्ट होता है तो वो भी जांच के लिए तैयार हैं। प्रयागराज में आशुतोष महाराज ने कहा- शंकराचार्य की गोपनीय पत्नी नंदिनी उर्फ पूर्णाबा का प्रकरण सामने लाया जाए। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. बाराबंकी में देवा शरीफ दरगाह में खेली गई होली, हरे गुम्बद पर जमकर उड़ा गुलाल बाराबंकी स्थित प्रसिद्ध देवा शरीफ दरगाह पर होली के मौके पर एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां नई गठित कमेटी के नेतृत्व में ऐतिहासिक होली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आयोजन से हटने का निर्णय लेने वाले पूर्व अध्यक्ष शहजादे आलम भी इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने नई पीढ़ी के साथ मिलकर अबीर-गुलाल उड़ाया। पूरी खबर पढ़ें… 7. शाहजहांपुर में होली खेलने के बहाने पत्नी की हत्या की, मुखौटा पहनकर घर में घुसा शाहजहांपुर में होली के दिन पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। महिला का पति से दो साल से तलाक का केस चल रहा था। बीते 6 महीने से अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी। बुधवार सुबह 6 बजे पति होली खेलने के बहाने महिला के घर पहुंचा। उसने चेहरे पर मुखौटा पहना हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… 8. 'अगर उनके बच्चे के साथ होता तो बुलडोजर चल जाता', लखनऊ में पिता बोले- माथे के बीच में गोली मारी लखनऊ में माथे में गोली लगने से जान गंवाने वाले 13 साल के उनैज की मौत हो गई थी। बच्चे के पिता जमीर खान ने अपना दर्द साझा किया। कहा- जो मेरे बच्चे के साथ हुआ है, अगर वह उनके बच्चे के साथ होता तो पुलिस होती, झंडे होते, बुलडोजर होता और मेरा घर गिरता। लेकिन, यहां इतना समय बीत गया, कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है। पूरी खबर पढ़ें… 9. BJP नेता बोले- ये आपके बाप का जिला नहीं है, मऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मुस्कुराते दिखे मऊ में भाजपा नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भरत लाल राही ने कहा- राजीव राय जी ये जिला आपके बाप का नहीं है। घर होना तो अलग बात है। आपके बाप का दूर-दूर तक पता नहीं था। मंत्री एके शर्मा यहीं मऊ के रोडवेज पर रहकर पढ़े हैं। इसी धरती पर पैदा हुए। पैदा होने का उनको यह मलाल था। इस दौरान ऊर्जा मंत्री एके शर्मा वहीं बैठे मुस्कुराते रहे। पूरी खबर पढ़ें… 10. यूपी में 25 साल की महिला नेता का कंकाल मिला, अफेयर में हुई हत्या श्रावस्ती में 25 साल की महिला किसान नेता आंचल मिश्रा का जला हुआ कंकाल मंगलवार को जंगल में मिला था। महिला नेता बीते 14 दिनों से लापता थी। पुलिस मोबाइल की लास्ट लोकेशन फॉलो करते हुए जंगल पहुंची। वहां शव के नाम पर खोपड़ी, जबड़ा और रीढ़ की हड्‌डी मिली। पुलिस की जांच में आंचल का अफेयर होने की बात सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें… 11. पंजाब पुलिस ने मथुरा से पकड़े बंटी-बबली, विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ठगते थे विदेशों में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने के शातिर पति-पत्नी को पंजाब पुलिस ने वृंदावन की हाईराइज हाउसिंग सोसाइटी हरे कृष्णा आर्किड से धर दबोचा है। पंजाब पुलिस ठग बंटी-बबली को मेडिकल जांच करवाकर अपने साथ ले गई । स्थानीय पुलिस भी ठग दंपती की तफ्तीश शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें… 12. गोरखपुर में पत्नी का गला काटा, फरसा लेकर बेटे को दौड़ाया, पुलिस से बोला- लाश घर में पड़ी है गोरखपुर में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। बेटे को भी जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। वो जान बचाकर घर से भाग गया। बाद में फोन पर अपने नाना को वारदात की सूचना दी। आरोपी पति ने खुद पुलिस को कॉल किया। बोला- मैंने पत्नी को मार डाला है। लाश घर में पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया। पूरी खबर पढ़ें… 13. दुबई में फंसे कानपुर के कारोबारी, VIDEO जारी कर मदद मांगी, बोले- सरकार फंसे लोगों को बचा ले दुबई में फंसे कानपुर के सैडलरी कारोबारी अभिजीत कश्यप ने वीडियो जारी कर मदद मांगी है। इसमें कहा- मैं कानपुर का रहने वाला हूं। मेरा एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट का बिजनेस है। ईरान-इजरायल जंग के कारण हमले हुए हैं। हमारी फ्लाइटें कैंसिल हो चुकी हैं। हमारी भारत सरकार से हाथ जोड़ कर विनती है कि हमारे जैसे सभी भारतवासियों को वापस बुलाया जाए। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. कानपुर में खेली कपड़ा फाड़ होली, रंग लगाने के बाद जमकर नाचे कानपुर में होली के मौके पर आर्यनगर में कपड़ा फाड़ होली खेली गई। इस दौरान लोग चेहरे पर मुखौटे और नकली बाल लगाकर होली के रंग में रंगे दिखे। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर डांस किया। इसके बाद एक-दूसरे के जमकर कपड़े फाड़े। कल क्या रहेगा खास… 15. यूपी में पुलिस वालों की होली 5 मार्च को प्रदेश में पुलिस वालों की होली खेली जाएगी। हर साल होली के अगले दिन प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस वालों की होली का आयोजन होता है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में जल्द शुरू होगा बोन बैंक:माइनस 80 डिग्री के तापमान पर रखी जाएंगी हड्डियां, बेकार हड्डियां फिर से हो सकेंगी रीयूज
    Next Article
    लखनऊ में होली मिलन समारोह:रंगों संग दिया ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ का संदेश, पानी बचाने का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment