Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दरोगा भर्ती में सवाल- ‌अवसरवादी कौन, ऑप्शन में पंडित:योगी से भाजपा प्रदेश मंत्री ने शिकायत की, फर्जी अफवाह फैलाने में 7 पर FIR

    19 hours ago

    1

    0

    यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यह सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में 31 नंबर पर था। इसमें 'अवसर के अनुसार बदलने वाला’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन करने को लिखा गया। इसके चार ऑप्शन में पहला- सदाचारी, दूसरा- पंडित, तीसरा- अवसरवादी और चौथा- निष्कपट… था। दरोगा भर्ती से जुड़े सवाल को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने सीएम योगी से शिकायत की है। उन्होंने पत्र लिखकर इस पर आपत्ति जताई। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं। आज शनिवार को प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले कैंडिडेट्स की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई। वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा गया। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बाली निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। एक का खुद पेपर था। दूसरा बहन को पेपर दिलाने जा रहा था। तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे। वहीं, STF टीम ने आगरा से एक आरोपी को अरेस्ट किया है। पकड़े गए आरोपी आयुष ने बताया- हम लोग फर्जी प्रश्न पत्र को एडिट कर इसे असली बताते थे। फिर इसे टेलीग्राम चैनल पर शेयर करके अभ्यर्थियों से ऑनलाइन पेमेंट वसूलते थे। इस बीच, यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्न-पत्र को फर्जी करार दिया। 'X' पर फर्जी पेपर शेयर कर बोर्ड ने लिखा- ऐसे किसी भी पेपर का परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। वायरल करने वाले प्लेटफॉर्म और लोगोंं पर FIR करेंगे। ऐसी अफवाहों के झांसे में न आएं। प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जानी है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं। भर्ती के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। 3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीआईजी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि टेलीग्राम पर फर्जी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाने का दावा करने के मामले में अब तक 6 एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें शुक्रवार को चार और शनिवार को दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिलाएं हैं। परीक्षा से पहले UPPBB ने 3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR दर्ज कराई है। इन टेलीग्राम चैनल पर दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर 10 से 12 हजार रुपए में उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। लखनऊ में हुसैनगंज थाने की पुलिस ने नकल विरोधी कानून समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। तस्वीरें देखिए… दरोगा भर्ती परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या:किडनैपर से बचकर भागी महिला उसकी टैक्सी में बैठी, बदमाशों ने घेर कर की फायरिंग
    Next Article
    कुलदीप की विंटेज कार में निकली बारात:क्रिकेटर्स ने पिंक और सफेद रंग के साफे बांधे, कोलकाता के फूलों से सजा मंडप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment