Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यश दयाल IPL के इस सीजन से बाहर:निजी कारणों से नहीं खेलेंगे, क्रिकेटर पर पिछले साल रेप के 2 केस दर्ज हुए थे

    1 hour ago

    1

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन टीम से नहीं जुड़ेंगे। टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मोहम्मद बोबाट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यश निजी कारणों से इस सीजन में नहीं खेलेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि खिलाड़ी अभी भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने हुए हैं। यश को पिछले साल की नीलामी से पहले RCB ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ IPL डेब्यू किया था और उसी साल टीम के साथ खिताब भी जीता था। 2 बार रेप के आरोप लग चुके यश दयाल इस समय दो अलग-अलग मामलों में यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। गाजियाबाद की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसका भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। इस शिकायत के बाद उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ। इसके अलावा जयपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि दयाल ने क्रिकेट में मदद का भरोसा देकर 17 साल की लड़की के साथ 2023 में दुष्कर्म किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में FIR दर्ज है। यश ने श्वेता पुंडीर से शादी की 13 मार्च को खबर आई थी कि यश ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी में क्रिकेट जगत से किसी के शामिल होने की खबर नहीं थी। श्वेता पुंडीर दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं। वे इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। 2023 सीजन में रिंकू ने लगातार 5 छक्के जड़े 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे, जिसके बाद वह चर्चा में आए। 2024 में उन्हें भारत और बांग्लादेश के बीच घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में पहली बार चुना गया था, हालांकि अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु भगदड़ के मृतकों को अनूठी श्रद्धांजलि, चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले IPL और इंटरनेशनल मैचों में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी। वहीं, स्टेडियम के एंट्री गेट पर स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) और हर मैच से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा, जिसमें दोनों टीमें हिस्सा लेंगी। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमृतसर के बलविंदर ने बनाई रणवीर-अक्षय के लिए पगड़ी:फिल्म धुरंधर-2 में बॉलीवुड अभिनेताओं ने पहनी, बोले- AI पोस्टर की पगड़ी मेरी नहीं
    Next Article
    घर की चारदीवारी से निकलकर मैदान में उतरेंगे 150 दिव्यांग-खिलाड़ी:27 मार्च से दून में शुरू होंगे पैरालंपिक गेम्स; सभी 13 जिलों से खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment