Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक 5 घंटे बाद हाईटेंशन टावर से उतरा:पत्नी को बुलाने की जिद पर चढ़ा था, पुलिस ने हिरासत में लिया

    6 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। वह अपनी पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा था। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया। मुबारिकपुर गांव निवासी रवि नामक युवक सोमवार शाम करीब 7:30 बजे पड़ोसी गांव मूसाखिरिया में लाखन सिंह के खेत में लगे 132 केवी बिजली के टावर पर चढ़ गया। वह करीब 50 फीट ऊंचाई पर पहुंच गया था, जहां से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। युवक की मांग थी कि उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जाए, तभी वह नीचे उतरेगा। बताया गया कि रवि ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। करीब तीन महीने पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी और तब से वापस नहीं लौटी है। रवि ने खुद डायल 112 पर कॉल कर बताया कि वह जान देने के लिए टावर पर चढ़ा है। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष रामबाबू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रवि को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपनी शर्त दोहराई। मौके पर पहुंची रवि की मां ममता देवी ने भी रो-रोकर उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। देर रात 9:30 बजे दमकलकर्मी भी पहुंचे और कई बार युवक को नीचे उतरने के लिए कहा, पर वह तैयार नहीं हुआ। यह ड्रामा सोमवार रात करीब 12 बजे तक चला। इसके बाद पुलिस के समझाने पर युवक खुद ही नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। मंगलवार को उसका शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के अजबू यादव बने सपा प्रदेश सचिव:अखिलेश यादव की स्वीकृति, संगठन को मजबूती देने का है लक्ष्य
    Next Article
    आजमगढ़ में नाबालिग का अपहरण करके रेप:आरोपी को सुनाई गई 7 वर्ष की सजा, 15 हजार का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment