Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने फर्जी भू-स्वामी बनकर जमीन बेची:6 लाख रुपये ठगे, 10 मुकदमे दर्ज; शाहजहांपुर में गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक 21 वर्षीय युवक ने फर्जी भू-स्वामी बनकर एक व्यक्ति से 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी ने जमीन का बैनामा करने के लिए जाली आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल किया, जिस पर अपनी तस्वीर लगाई थी। आरोपी ने असली भू-स्वामी के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए। सौदा तय होने के बाद, वह उप निबंधक कार्यालय पहुंचा और खरीदार को जमीन का बैनामा कर दिया। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। यह एफआईआर चौक कोतवाली क्षेत्र के द्वारिकापुरम कॉलोनी निवासी निमेष कुमार भारद्वाज ने 24 जून 2025 को दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर कृषि भूमि का फर्जी बैनामा कर 6 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस की विवेचना के दौरान आरोपी शेखर पुत्र जितेंद्र, निवासी ग्राम पुरैना, थाना जलालाबाद को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि उप निबंधक कार्यालय सदर में शिवम पुत्र ओमपाल सिंह, निवासी ग्राम मौजमपुर, जिला बदायूं के नाम से कुल 94 किता गाटों का बैनामा कराया गया था, जबकि विक्रेता के रूप में उपस्थित व्यक्ति वास्तविक भू-स्वामी शिवम नहीं था। विवेचना से यह भी पता चला कि शेखर ने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाकर खुद को शिवम बताया और बैनामा कराया। शेखर की पहचान वास्तविक भू-स्वामी के रूप में पहचानकर्ता अवनीश सिंह, निवासी ग्राम यारपुर, और रामसेवक, निवासी मोहल्ला मरहया, द्वारा की गई थी। साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में शेखर पुत्र जितेंद्र, रामसेवक पुत्र रामनारायण और अवनीश सिंह पुत्र बलवीर सिंह के नाम सामने आए हैं। शेखर पर विभिन्न थानों में पहले से ही 10 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि मेरे पड़ोस के गांव का अवनीश ने मुझसे कहा कि वह अपने सगे भतीजे शिवम की जमीन को फर्जी तरीके से बेचना चाहता है। इसी उद्देश्य से हम दोनों ने अपने-अपने फर्जी आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बनवाए, जिन पर नाम व पता वास्तविक भू-स्वामी शिवम का अंकित कराया गया, जबकि फोटो मेरी लगवाई गई। अवनीश के कहने पर और उसके लालच में आकर मैं वास्तविक भू-स्वामी शिवम के स्थान पर उपनिबंधक कार्यालय सदर में उपनिबंधक के समक्ष उपस्थित होकर स्वयं को शिवम बताकर फर्जी तरीके से बैनामा करा दिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में भैंस से उपले टूटने पर पिता-पुत्री की पिटाई:पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप
    Next Article
    झोलाछाप के इंजेक्शन से युवक की मौत:दांत दर्द का इलाज कराने गया था, अस्पताल सील, 12 घंटे में दो मौतें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment