Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने पत्नी को मायके भेजकर दूसरी शादी की:लखनऊ में घर खाली कर फरार, गहने और सामान ले गया

    11 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है, घर का सारा सामान लेकर फरार हो गया है और उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। पारा स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी अनीता गुप्ता पत्नी निरंजन गुप्ता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका विवाह वर्ष 2005 में हुआ था। शादी के कुछ साल बाद वह अपने पति के साथ आवास विकास कॉलोनी के एक फ्लैट में रहने लगी थीं। अनीता के अनुसार, 9 दिसंबर को उनके पति ने काम का बहाना बनाकर उन्हें मायके भेज दिया था। पति ने कहा था कि वह रोजगार की तलाश में बाहर जा रहे हैं। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत जारी रही। रिश्तेदार ने दूसरी महिला की जानकारी दी हालांकि, होली के दौरान जब पति उन्हें लेने नहीं पहुंचे, तो अनीता 6 मार्च को खुद अपने घर पहुंचीं। घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके मायके जाने के कुछ दिन बाद ही उनके पति घर का सारा सामान लेकर मकान खाली कर चुके थे। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने पति की तलाश शुरू की, तो ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य ने सहयोग नहीं किया। इसी दौरान, 4 मार्च 2026 को एक रिश्तेदार के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली। रिश्तेदार ने बताया कि एक महिला के वॉट्सएप स्टेटस में अनीता के पति किसी अन्य महिला के साथ दिखाई दे रहे थे। प्लॉट की रजिस्ट्री, घरेलू सामान ले गया अनीता का आरोप है कि उनके पति ने 'प्रीती गुप्ता फ्लावर डेकोरेटर्स' नाम से जुड़ी एक महिला के साथ दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पति उनका स्त्रीधन, घरेलू सामान और संयुक्त नाम से खरीदे गए प्लॉट की रजिस्ट्री की मूल प्रति भी अपने साथ ले गया है। इसके अलावा, उन्हें लगातार फोन पर धमकी दी जा रही है कि वे अपनी शिकायत वापस ले लें। पारा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाकियू लोकशक्ति ने सौंपा ज्ञापन:विभिन्न समस्याओं पर आंदोलन की चेतावनी, आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में संदीप हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार:जमीन विवाद में हुई थी पिटाई, इलाज के दौरान हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment