Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:बस्ती में दहेज मांगकर शादी से मुकरने पर केस दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज मांगने और शादी से मुकरने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2023 में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के गंगहर गांव निवासी जितेंद्र के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई थी। आरोप है कि इसी दौरान जितेंद्र ने युवती को अपने पास बुलाया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी की तारीख तय करने की बात की, तो आरोपी ने अपने परिजनों के माध्यम से दहेज की मांग रख दी। परिजनों द्वारा दहेज देने की सहमति जताने के बावजूद, आरोपी लगातार तीन वर्षों से शादी टालता रहा। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इन हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने लालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी विनय पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में छाए बादल, तापमान में गिरावट:दोपहर में बारिश की संभावना, मिलेगी गर्मी से राहत
    Next Article
    दो सगे भाई-बहनों सहित 4 दोषियों को आजीवन कारावास:सीतापुर में प्रधानी चुनाव रंजिश में 2010 में हुई थी हत्या, प्रत्येक पर 5 हजार का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment