Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ पुलिस ने पकड़ा, शादी के लिए बना रहा था दबाव

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस ने एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप कुमार यादव (24) को खाखापुर तिराहे के पास पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। युवती ने कथित तौर पर आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली थी। यह घटना प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर कला गांव की है। यहां की निवासी राजकुमारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी 20 वर्षीय बेटी लक्ष्मी ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। राजकुमारी ने अपनी शिकायत में बताया कि रानीगंज थाना क्षेत्र के सेनहुआ इमलीडांड निवासी संदीप कुमार उर्फ मोनू उनकी बेटी को पहले से ही फोन पर परेशान करता था। शिकायत के अनुसार, संदीप कुमार युवती पर शादी के लिए दबाव डालता था और उसे धमकियां भी देता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। मां ने आरोप लगाया कि गुरुवार को जब उनकी बेटी खाखापुर में आटा चक्की से गेहूं पिसाकर लौट रही थी, तब युवक ने उसकी साइकिल रोककर उसे परेशान किया और जबरन शादी के लिए ले जाने की कोशिश की। युवती के मना करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो वह मौके से भाग निकला। इस घटना के बाद युवती ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। फतनपुर थाना अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार यादव को आज खाखापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में पिकअप ने महिला को कुचला:सिद्धौर में दवा लेने जाते समय हादसा, जांच शुरू
    Next Article
    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बच्चे का अंतिम संस्कार:आगरा में तरबूज तोड़ने पर कर दी थी हत्या, गांव में फोर्स तैनात, दो के खिलाफ FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment