Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती की जलाकर हत्या करने वाले को उम्रकैद:इटावा कोर्ट ने सुनाई सजा, 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

    4 hours ago

    2

    0

    इटावा में सात साल पुराने युवती की जलाकर हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय दिनेश गौंड ने एक आरोपी को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह घटना 18 अगस्त 2018 की है। जिला शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए निकले थे। उन्होंने सड़क किनारे एक युवती को जलती हुई अवस्था में देखा, जिसके हाथ-पैर बंधे थे। सुभाष ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जली हुई अवस्था में शव बरामद किया। युवती को केरोसिन डालकर जलाया गया था। सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान ट्रक चालक राशिद उर्फ विक्की पुत्र सहीद, निवासी इस्लाम नगर, बाबरपुर का नाम सामने आया। पुलिस ने राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की। राशिद ने बताया कि उसके मोहल्ले की एक लड़की से प्रेम संबंध थे। वह अपने घर से जेवर लेकर उसके साथ भाग गई थी। राशिद ने युवती के जेवर रख लिए थे। विवाद होने पर उसने युवती की हत्या कर दी और पहचान मिटाने के इरादे से शव को जला दिया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता तरुण कुमार शुक्ला द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने राशिद को दोषी पाया। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौकीदार के चेहरे को कुत्तों ने चाट-चाटकर बना दिया कंकाल:पीलीभीत में खाली मकान में मिला शव, सीढ़ियों से गिरने से मौत की आशंका, चेहरे का मांस-चमड़ी गायब
    Next Article
    श्रेयस अय्यर को जीत के बाद भी लगा झटका, BCCI ने आखिर क्यों लिया बड़ा एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment