Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती ने भाई-बहन पर 25 लाख हड़पने का लगाया आरोप:शादी के लिए रखी एफडी अपने नाम पर कराकर किया मारपीट

    1 hour ago

    2

    0

    ललितपुर में एक युवती ने अपने भाई और बहन पर शादी के लिए की 25 लाख रुपए की एफडी अपने नाम कर लेने व उलाहना देने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली सदर में एफआईआर दर्ज कराई है। सरला बिहार कॉलोनी निवासी आस्था सिंह ने पुलिस को बताया कि जून 2025 में उनकी मां का निधन हो गया था। मां ने आस्था की शादी के लिए करीब 25 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करवाई थी। आस्था का आरोप है कि उनके भाई विकास सिंह ने धोखाधड़ी से खुद को इस एफडी का नॉमिनी बनवाया। जब आस्था ने अपने पैसे मांगे, तो भाई टालमटोल करता रहा। आस्था के अनुसार, 25 जुलाई 2025 को जब उन्होंने दोबारा पैसों की मांग की, तो भाई विकास और बहन तरुणा ने मिलकर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोप है कि उनका गला दबाया गया और बाएं हाथ की उंगली मरोड़ दी गई, जिससे वह टूट गई। इस घटना के बाद आस्था डरकर प्रयागराज चली गईं, जहां उनका इलाज हुआ। अब जब आस्था की शादी तय हो गई है, तो उनके भाई ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया है। भाई ने उन्हें कोर्ट मैरिज करने की सलाह देते हुए जमीन में हिस्सा न देने की धमकी भी दी है। परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सौंधन का प्राचीन किला: अवैध कब्जे हटाने के निर्देश:3 दिन का अल्टीमेटम, 32 मकानों पर कार्रवाई होगी, दो मकान तोड़े जा चुके
    Next Article
    हरदोई पुलिस ने 6.27 करोड़ का अवैध डोडा नष्ट किया:ऑपरेशन दहन के तहत 4183 किलो मादक पदार्थ का विनिष्टीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment