Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती ने रील बनाने के लिए किया खतरनाक स्टंट:स्कूटी पर दोनों हाथ छोड़कर रोडवेज बस के आगे चलाई

    17 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रील बनाने की दीवानगी में एक युवती ने अपनी और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में यात्रा कर रहे यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। यह घटना बुलंदशहर के अनूपशहर रोड पर हुई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती तेज रफ्तार स्कूटी पर अपनी एक साथी के साथ बैठी है। वह स्कूटी पर पीछे बैठी साथी के साथ दोनों हाथ छोड़कर रोडवेज बस के आगे स्कूटी चला रही थी। यह खतरनाक स्टंट पलक झपकते ही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था, जिससे युवती, उसकी साथी और बस में सवार यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था। हाईवे पर रील बनाने के लिए इस तरह के स्टंट करने वाले युवा लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा ऐसे स्टंटबाजों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौसा के साथ निकली लड़की की न्यूड डेडबॉडी मिली:लखनऊ में बाइक पर ले गया था; फोन कर बताया- जल्दी आओ, किडनैप हो गई
    Next Article
    बुलंदशहर में दंपती के घर पर हमला:बहू और परिजनों पर तोड़फोड़, मारपीट का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment