Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती से डेबिट कार्ड बदल कर उड़ाए 39 हजार:सीसीटीवी में आरोपी हुए कैद, FIR हुई दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के एटीएम में रुपये निकालने गई युवती का डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से मैसेज आने पर युवती को पता चला। ठगों ने कैंसिल बटन न दबाने पर रुपये कटने का झांसा दिया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कृष्णा कुंज, कालिंदीपुरम निवासी पिंकी ने बताया कि 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे वह मऊ रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में गई थी। तभी 24-25 वर्षीय युवक केबिन में घुस आया। उसने पिन नंबर देख लिया। उसके दो साथी एटीएम के बाहर खड़े थे। युवक के बाहर न निकलने पर वह बैलेंस चेक कर जाने लगीं। तभी अंदर खड़े युवक ने कहा कि आपने कैंसिल बटन नहीं दबाया है। उन्होंने दोबारा आकर डेबिट कार्ड लगाया और कैंसिल बटन दबा दिया। आरोप है कि तभी बाहर खड़ा युवक भी अंदर आ गया और कहने लगा आपने ठीक से कैंसिल नहीं किया है। आपके कभी 100 तो कभी 50 रुपये खाते से कट जाएंगे। दोनों युवकों ने झांसे में लेकर किसी दूसरे अशोक कुमार के नाम से डेबिट कार्ड बदल दिया। तीनों बाइक पर बैठकर चले गए। कुछ देर बाद ही उनके पास खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे। वह चंद कदम की दूरी पर दयालबाग पुलिस चौकी पहुंचीं तब तक आरोपी 39 हजार रुपये निकाल चुके थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अनजान व्यक्ति की न लें मदद डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि एटीएम में अगर कोई व्यक्ति पहले से केबिन में है तो उसे बाहर निकाल दें। बाहर नहीं जाता है तो शिकायत गार्ड से करें। अगर गार्ड भी नहीं है तो रुपये निकालने से बचें। किसी अनजान से मदद न लें। किसी तरह की धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 और 112 पर कॉल करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ आज:CM योगी देंगे श्रमिकों को कई बड़ी सौगातें; डिजिटल लेबर चौक एप से जुड़ेंगे
    Next Article
    मेरठ की CCSU के छात्र सहायता केंद्र में लगी आग:बैंक भी आया चपेट में, फायर ब्रिगेड की कई गाडियों ने घंटों में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment