Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Yogi Adityanath का बड़ा दांव, कैबिनेट विस्तार से साधे कई समीकरण, 6 नए चेहरों को मिली जगह

    2 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में आज का दिन राजनीतिक रूप से काफी ख़ास रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का आज दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। इस मंत्रिमंडल विस्तार के तहत छह नये मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। साथ ही दो राज्य मंत्रियों को पदोन्नत करके स्वतंत्र प्रभार दिए गए। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुए इस मंत्रिमंडल विस्तार में  समाजवादी पार्टी (सपा) से बगावत करने वाले विधायक मनोज पांडेय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल हैं। इन दोनों ही नेताओं को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जन भवन में आयोजित समारोह में इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसे भी पढ़ें: UP Cabinet Expension: योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, जाट नेता Bhupendra Chaudhary ने ली मंत्री पद की शपथइसके अलावा चार और मंत्रियों को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी जिनके नाम हैं - हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान और सुरेंद्र दिलेर। इसके अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल और ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर को स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। इस दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार से कहा जा रहा है कि  योगी सरकार में मंत्री कईं जातीय समीकरण साधे हैं। मंत्री बनने वाले नये लोगों में मनोज पांडेय ब्राह्मण, भूपेंद्र चौधरी, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा कृष्णा पासवान और सुरेंद्र दिलेर दलित वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।इसे भी पढ़ें: शपथ ग्रहण में योगी-शुभेंदु का वो पल! भगवा गमछे ने बंगाल में दे दिया बड़ा संदेश!राज्य विधानसभा चुनाव से करीब आठ माह पहले किये गये इस मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रदेश सरकार में कुल 54 मंत्री थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 60 हो गयी है। मंत्रिमंडल का पहला विस्तार पिछले लोकसभा चुनाव से पहले पांच मार्च 2024 को हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करके मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के अवसर पर जन भवन, लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में...@UPGovt https://t.co/4ZbSVq1Iko— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 10, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    Telangana में देश का पहला PM MITRA Park शुरू, PM Modi ने 9400 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया
    Next Article
    Bengaluru में PM Modi के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर मिला विस्फोटक, High Alert पर सुरक्षा एजेंसियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment