Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 हजार की रिश्वत लेते हुए चकबंदी कानूनगो गिरफ्तार:बरेली में जमीन की पैमाइश के बदले किसान से ले रहा था घूस

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी कानूनगो को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी कानूनगो कमल सुधीर शुक्ला को रेलवे स्टेशन बिलपुर के पास फतेहगंज पूर्वी रेलवे क्रासिंग से पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र का रहने वाला है। खजुरिया गांव के रहने वाले राजीव ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि कानूनगो उनकी जमीन की नाप-तौल करने के एवज में रिश्वत मांग रहा है। इस पर एंटी करप्शन ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि चकबंदी कानूनगो कमल सुधीर शुक्ला को 10,000 रुपए के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित व्यक्ति भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के लिए विभाग के मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 3 अलग-अलग जगहों पर लगी आग:एकेटीयू कैंपस का सर्वर रूम, डायपर-सेनेटरी का गोदाम जला
    Next Article
    लखनऊ विकास प्राधिकरण का चला बुलडोजर:सुशांत गोल्फ सिटी - दुबग्गा में 6 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त , कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment