Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 3 अलग-अलग जगहों पर लगी आग:एकेटीयू कैंपस का सर्वर रूम, डायपर-सेनेटरी का गोदाम जला

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव, बीकेटी और अमीनाबाद में आग लगने की अलग-अलग घटनाएं हुई। एकेटीयू कैंपस में एसी में शार्ट सर्किट से सर्वर रूम में आग लग गई। बीकेटी के मुस्लिम नगर में डायपर और सेनेटरी के गोदाम में आग लग गई। वहीं अमीनाबाद में आर्टिफिसियल ज्वैलरी के शोरूम में आग लग गई। तीनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है। बुधवार दोपहर बीकेटी फायर स्टेशन को सूचना मिली कि एकेटीयू कैंपस में स्थित सर्वर रूम में आग लग गई है। सूचना फायर स्टेशन बक्शी का तालाब से टीम पहुंची। आग सर्वर रूम में स्थित एसी में लगी थी। जिसे पंपिंग कर तुरंत बुझा दिया गया। सर्वर रूम में रखी बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जलने से भी बचाया गया। डायपर-सेनेटरी गोदाम में आग बक्शी का तालाब थानाक्षेत्र के मुस्लिम नगर में श्री दुर्गा इंटरप्राइजेज नाम से रामकुमार यादव की डायपर और सेनेटरी की फैक्ट्री है। जहां बुधवार को आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाना शुरू किया। पंपिंग कर आग को बढ़ने से रोक लिया गया। आग को देखते हुए फायर स्टेशन इंदिरा नगर एवं फायर स्टेशन चौक से एक-एक फायर टेंडर को घटनास्थल बुलाया गया था। आग को चारों तरफ से घेर कर फोम की सहायता से बुझा लिया गया। आर्टिफिसियल ज्वैलरी की दुकान में आग अमीनाबाद में बुधवार सुबह अमीनाबाद स्थित आर्टिफिसियल ज्वैलरी की दुकान में लग गई। सूचना पर हजरतगंज व अमीनाबाद फायर यूनिट मौके पर पहुंची। दुकान बाहर से बंद थी। फायर की टीम दुकान का शटर काटकर अंदर घुसी। इसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहला-फुसलाकर 12 साल की बच्ची को साथ ले गया युवक:चंगुल से छूटकर डरी सहमी घर पहुंची, आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस
    Next Article
    10 हजार की रिश्वत लेते हुए चकबंदी कानूनगो गिरफ्तार:बरेली में जमीन की पैमाइश के बदले किसान से ले रहा था घूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment