Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 करोड़ की चरस के साथ हिस्ट्रीशीटर की पत्नी अरेस्ट:मददगार भी गिरफ्तार, गुर्गा ने कहा था-कानपुर में फिल्डिंग सेट है, महिला की चेकिंग नहीं होगी

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में 10 करोड़ की चरस के साथ नजीराबाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सईद नाटे की पत्नी निक्की और उसके साथी फैसल को अरेस्ट किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 किलो चरस के 19 बंडल समेत भारतीय और नेपाल की करेंसी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी नेपाल और बिहार से सस्ते दामों में चरस लेकर आते थे और कानपुर, आसपास के जिलों समेत राजस्थान, मुंबई, मध्य प्रदेश में सप्लाई करते थे। 2012 में हिस्ट्रीशीटर की हत्या हुई थी डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि वर्ष 2012 में हिस्ट्रीशीटर सईद नाटे की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गैंग की कमान निक्की ने संभाल ली थी। उसके एक रिश्तेदार ने उसे नेपाल के ड्रग्स तस्करों से मिलाया था। उसकी तलाश की जा रही है। प्रेस कांफ्रेंस में डीसीपी ने बताया कि शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार तड़के नजीराबाद पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान जीटी रोड पर गुमटी क्रॉसिंग से कोकाकोला चौराहे की तरफ जाने वाली रोड पर रेलवे लाइन की बाउंड्री के पास संदिग्ध हाल में एक युवक और महिला खड़े हुए थे। महीने में दो से तीन बार नेपाल जाती थी पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वह लखनऊ से आ रहे हैं और अजमेर शरीफ जा रहे हैं। पुलिस ने उनके बैगों की तलाशी ली तो उनके पास से 10 किलो चरस निकली, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपए कीमत आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कर्नलगंज, छोटेमियां का हाता निवासी फैसल व शाजिया सिद्दीकी उर्फ निक्की बताया। पुलिस की गिरफ्त में आई निक्की ने बताया कि वह महीने में दो से तीन बार नेपाल से सस्ते दामों में चरस लेकर आती है। कानपुर, राजस्थान, मुबंई में सप्लाई करती है। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए वह बुर्के का इस्तेमाल करती है। बस और ट्रेन के जरिए मादक पदार्थ की सप्लाई की जाती थी। निक्की ने बताया कि वह नेपाल से 25 लाख रुपए में 10 किलो चरस लेकर आई थी। उसने बताया कि कानपुर चरस लाने के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान होते हुए मुंबई तक सप्लाई करते थे। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में नेपाल और मुंबई के तस्करों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश में टीमें रवाना की गई है। बच्चे भी मुंबई में माल करते थे सप्लाई डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर पति सईद नाटे की मौत के बाद निक्की, फैसल के साथ रहने लगी थी। इस दौरान जीवन यापन के लिए उसने इलाके में ही किराने की दुकान खोली। वहां पति के गैंग में शामिल बदमाशों का उठना-बैठना शुरू हो गया। किराना दुकान से ज्यादा कमाई न होने पर निक्की ने गैंग की कमान संभाली। इस दौरान उसके एक रिश्तेदार ने नेपाल से चरस लाकर सप्लाई करने का सुझाव दिया। जिसके बाद निक्की ने मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। निक्की को पता था कि वह कभी न कभी पकड़ी जाएगी। इसलिए उसने अपने बेटे, बेटी और दामाद को मुंबई में शिफ्ट कर दिया। डीसीपी ने बताया कि उसके बच्चे मुंबई में मादक पदार्थों की सप्लाई का काम करते हैं। मुंबई तक मादक पदार्थ पहुंचाने का जिम्मा निक्की ने खुद ले रखा था। कानपुर मत आना, फिल्डिंग टाइट है आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब निक्की का मोबाइल खंगाला तो उसके फोन में एक रिकॉर्डिंग मिली, जो कि उसके गुर्गे की थी। नेपाल से मादक पदार्थ खरीदकर जब निक्की कानपुर आ रही थी तो उसने अपने गुर्गे को फोन किया था, जिस पर उसने कहा था कि मादक पदार्थ लेकर कानपुर मत आना यहां फिल्डिंग बहुत टाइट है, जिसपर निक्की ने कहा, कि कुछ नहीं होगा। पुलिस महिलाओं की चेकिंग नहीं करती, मैंने बुर्का पहन रखा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार-बाइक की टक्कर में सफाई कर्मी की मौत:जालौन में शादी की दावत से औरैया लौट रहे थे, दो साथी घायल
    Next Article
    टैंकर डिवाइडर पार कर मिनी लोडर से टकराया:मैनपुरी में ड्राइवर की मौत, टैंकर चालक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment