Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Taj Mahal से निकाली गई नक्काशीदार संगमरमर की पट्टिका Britain में होगी नीलाम

    4 hours from now

    1

    0

    (अदिति खन्ना) लंदन, 27 नवंबर आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल से ब्रिटिश शासन के दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी के एक अधिकारी द्वारा निकाली गई नक्काशीदार संगमरमर की पट्टिका की नीलामी अगले महीने ब्रिटेन में की जाएगी। यह आयताकार पट्टिका उन दो पट्टिकाओं में से एक है, जिन्हें कर्नल पाउनोल फिप्स ने 1816 में आगरा और उसके आसपास की इमारतों की मरम्मत के अधीक्षक के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त होने पर एकत्र किया था। अनुमान है कि इससे 20,000 से 30,000 पाउंड (लगभग 24-36 लाख भारतीय रुपये) मिल सकते हैं।ताजमहल से निकाली गई इस पट्टिका को नौ दिसंबर को लायन एंड टर्नबुल नीलामीकर्ता द्वारा आयोजित ‘इस्लामिक और भारतीय कला’ से जुड़ी वस्तुओं की नीलामी में रखा जाएगा। नीलामीकर्ता की ओर से जारी विवरण के मुताबिक, ‘‘संगमरमर की इस पट्टिका के साथ ताजमहल की एक पुरानी श्वेत-श्याम तस्वीर और दो पत्र भी हैं, जिनमें से एक कर्नल पाउनोल के पोते द्वारा छपवाया गया था, और दूसरा मार्क्वेस ऑफ बाथ द्वारा हाथ से लिखा गया था।” कर्नल के बेटे के संस्मरणों के मुताबिक उनके पिता को ये वस्तुएं ताजमहल के भूमिगत हिस्से में मिली थीं, और उन्हें लगा कि इनका इस्तेमाल मुगलकालीन स्मारक की मरम्मत के लिए किया जाना था। कर्नल पोउनोल फिप्स का जन्म 1780 में इंग्लैंड के डेवोन में हुआ था।17वीं सदी की शुरुआत से ही सैनिकों के परिवार से ताल्लुक रखने वाले फिप्स, 1799 में ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल सेना में कैडेट के तौर पर शामिल हुए थे। भारत में औपनिवेशिक शासन के दौरान वह अन्य कार्यों के अलावा, ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक इमारतों की देखभाल की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल ने 1816 में कर्नल को ‘लोअर प्रोविंसेस’ में इमारतों का अधीक्षक नियुक्त किया और उन्हें आगरा छोड़कर तत्कालीन कलकत्ता जाना पड़ा।वह और उनका परिवार 1823 में ब्रिटेन लौटा और 1858 में यहां उनकी मृत्यु हो गई। यह पट्टिका 200 से अधिक वर्षों तक परिवार के संग्रह में रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2025-2027 में IORA की अध्यक्षता करेगा भारत, S Jaishankar ने तय कीं प्राथमिकताएं
    Next Article
    कच्चा दूध पीने से सेहत को फायदे के वैज्ञानिक सबूत नहीं, संक्रमण का खतरा अधिक

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment