Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 साल बाद नाबालिग के दोषी को 10 साल सज़ा:घर से बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी, किया दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने सुनाया फैसला

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के खंदौली इलाके में साल 2016 में हुए नाबालिग अपहरण और दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने आरोपी राहुल को दोषी मानते हुए सजा सुना दी है। अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सभी सबूत मजबूत हैं। अभियोजन अधिकारी माधव शर्मा के अनुसार, 6 जून 2016 की सुबह करीब 4 बजे पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी राहुल अपने एक साथी के साथ आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में पीड़िता ने घर आकर बताया कि उसके साथ गलत काम किया गया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की, सबूत जुटाए और पीड़िता का मेडिकल भी कराया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़िता और अन्य गवाहों ने घटना की पुष्टि की। अदालत ने माना कि पीड़िता की बात भरोसेमंद है। कोर्ट ने आरोपी राहुल को पॉक्सो एक्ट के तहत 10 साल की सख्त जेल और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है। जुर्माना न देने पर 2 महीने की अतिरिक्त जेल होगी। इसके अलावा, अपहरण के मामले में 3 साल की जेल और 2 हजार रुपये जुर्माना, तथा बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में 5 साल की जेल और 3 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने कहा कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी और आरोपी ने अब तक जितना समय जेल में बिताया है, उसे सजा में जोड़ा जाएगा। जुर्माने का आधा पैसा पीड़िता को दिया जाएगा। साथ ही, पीड़िता को और मदद दिलाने के लिए मामले की कॉपी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा को भेजी गई है
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में लक्ष्मी-कुंड पुनरुद्धार कार्य में मेयर ने पकड़ी अनियमितता:बिना मरम्मत खम्बों पर पोता पेंट, 3.57 करोड़ से हो रहा जीर्णोंद्वार
    Next Article
    गोरखपुर में लेडी डॉन का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार:बर्थडे गर्ल ने रंगदारी न देने पर मारी थी गोली, वीडियो कॉल पर करती थी ब्लैकमेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment