Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Instagram Blue Tick की चाहत होगी पूरी, अब कम Followers पर भी मिलेगा Verified Account, जानें पूरा Process

    3 hours from now

    1

    0

    आजकल हम सभी के लिए इंस्टाग्राम एक जरुरी हिस्सा बन गया है। अक्सर इंस्टाग्राम पर कई कंटेंट क्रिएटर्स महीनों और सालों से लगातार मेहनत करते हैं, लेकिन उनके वीडियोज पर व्यूज तो खूब आते हैं, लेकिन लोग फॉलो नहीं करते हैं। जिस वजह से इंस्टाग्राम उन्हें ब्लू टिक नहीं देता है। क्रिएटर्स रोज मेहनत करने के बाद रोजाना वीडियो और पोस्ट डालते हैं, लेकिन फिर भी फॉलोअर्स नहीं बढ़ते हैं, जिससे मन भी परेशान हो जाता है। गौरतलब है कि ब्लू टिक इंस्टाग्राम पर बड़ा रोल है। जब किसी प्रोफाइल के नाम के आगे नीले रंग का छोटा-सा टिक दिखाई देता है, भले ही यह छोटा-सा निशान हो, लेकिन यूजर्स को यह भरोसेमंद चैनल लगता है, वो इसलिए क्रिएटर का पेज इंस्टाग्राम द्वारा वेरिफाई किया गया है और उन्हें ब्लू टिक भी मिला है। यूजर्स को ब्लू टिक इस बात का संकेत देते हैं कि यह अकाउंट असली है और इसके कंटेट अच्छे हैं, इसलिए ब्लू टिक मिला है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कम फॉलोअर्स में भी Instagram Blue Tick कैसे पा सकते हैं। ब्लू टिक पाने के लिए जरूरी चीजें? - इन बातों का आपको ध्यान रखना है, अगर आपकी प्रोफाइल प्राइवेट होगा, तो ब्लू टिक नहीं मिलने वाला, इसलिए अपनी प्रोफाइल को पब्लिक करें। - अपनी प्रोफाइल पर फोटो क्लीयर और साफ लगाएं। - इंस्टा प्रोफाइल का नाम और बायो अच्छे से लिखा हो, जिससे अकाउंट के बारे में समझ आए। - अकाउंट में पोस्ट होना काफी जरुरी है। इसलिए वीडियो और पोस्ट करने के बाद ही ब्लू टिक के लिए अप्लाई करने की सोचें। - इस बात का ध्यान रखें कि, पेज पर कोई फेक और किसी की वीडियो कॉपी करके न डालें।- पोस्ट असली और आपके खुद की हो।कैसे मिलेगा ब्लू टिक?- ब्लू टिक के लिए सबसे पहले आपको अपनी प्रोफाइल के ऑप्शन पर जाना है।- प्रोफाइल ओपन करने के बाद साइड में जर आ रही 3 लाइन पर क्लिक करें।- फिर आपको ettings and Privacy के ऑप्शन पर जाना है।- यहां पर आपको Meta Verified का ऑप्शन मिलेगा।- अगर इसे ढूंढने में दिक्कत हो रही है, तो आप सर्च बार में लिखकर भी सर्च कर सकती हैं।- इसके बाद आप Accounts Center में जाएं।- अब आपको मेटा वेरिफाई का ऑप्शन नजर आएगा, इसपर क्लिक करें।- कम फॉलोअर्स होने के बावजूद भी वेरिफाई का ऑप्शन दिया होगा, तो आपको नजर आ जाएगा।- इंस्टाग्राम से जुड़ें अपडेट आपको पता होगा, तो यह आप आसानी से कर लेंगी। - अगर आप खुद से ब्लू टिक चाहती हैं, इसलिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।- इसके लिए आप अपना प्लान सिलेक्ट करें।- जो भी प्लान चाहती हैं, उसके हिसाब से पेमेंट करें।- इस बात का ध्यान रखें कि आपको हर महीने इसके लिए पेमेंट करनी पड़ेगी।- यहां पेमेंट करने से पहले आपको अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी।- किसी भी आइडी की जरुरत पड़ सकती है।- जब आप आईडी अपलोड करेंगे तो आपका अकाउंट वेरिफाई हो जाएगा।- वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा, तो आपके नाम के आगे ब्लू टिक दिखाई देगा।- इस तरह ब्लू टिक के लिए आपको हर महीने पैसे देने होंगे। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump के अल्टीमेटम पर भड़का Iran, कहा- America से बातचीत का चैप्टर क्लोज
    Next Article
    तमिलनाडु में भाजपा 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी:केरल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग, कांग्रेस का दावा- हलफनामे में जानकारी छिपाई

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment