Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    100 रुपए न देने पर पति गंगा पुल पर चढ़ा:हापुड़ में पत्नी ने शराब के लिए मना किया तो आधे घंटे किया हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया

    3 hours ago

    2

    0

    हापुड़ के ब्रजघाट में उस समय हंगामा हो गया जब एक व्यक्ति शराब के लिए पैसे न मिलने पर गंगा पुल पर चढ़ गया। मुरादाबाद निवासी यह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ गंगा स्नान करने आया था। स्नान के बाद उसने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए 100 रुपये मांगे। घाट से बाहर निकलकर पुल पर चढ़ गया पति पत्नी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर वह गुस्से में आ गया और घाट से बाहर निकलकर पुल पर चढ़ गया। उसे पुल पर चढ़ा देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। व्यक्ति जोर-जोर से चिल्लाने लगा और अपनी पत्नी पर आरोप लगाने लगा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ। पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने व्यक्ति को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि शराब पीने के लिए पैसे न मिलने पर वह अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की हरकतें न केवल व्यक्ति के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरनाक हो सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में युवक ने सुसाइड किया:प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान
    Next Article
    दावा- तानिया चटर्जी को युजवेंद्र चहल ने भेजा मानहानि नोटिस:एक्ट्रेस ने कहा- मैंने किसी की इमेज खराब नहीं की, क्रिकेटर का सम्मान करती हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment