Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में युवक ने सुसाइड किया:प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

    3 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला विकास नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान अंकित पाल पुत्र स्वर्गीय रामपाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अंकित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था और रोज की तरह सामान्य दिनचर्या में था। उसने अचानक यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंकित मिलनसार स्वभाव का था और उसके इस कदम से हर कोई हैरान है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे का फर्जी अधिकारी अरेस्ट:शिवगंगा एक्सप्रेस में यात्रियों को धमका रहा था, फेक आईकार्ड और पास मिले
    Next Article
    100 रुपए न देने पर पति गंगा पुल पर चढ़ा:हापुड़ में पत्नी ने शराब के लिए मना किया तो आधे घंटे किया हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment