Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    103 साल पुराना शिखराश्रम जैन मेला इस बार नहीं लगा:स्थान नहीं मिलने से मेला आयोजन रद्द, भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा निकली

    55 minutes ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में 103 साल से आयोजित हो रहा शिखराश्रम का प्रसिद्ध जैन मेला इस बार स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण नहीं लग सका। इसके स्थान पर गुरुवार सुबह 11 बजे जैन समाज की ओर से भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। मुनिश्री विश्रांत सागर महाराज और आर्यिका माताजी के सानिध्य में निकली शोभायात्रा में जैन समाज के महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान आदिनाथ की रथयात्रा सुबह जैन गली स्थित आदिनाथ पंचायती जैन मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में भगवान आदिनाथ का रथ, पांच झांकियां, बैंड, घोड़े और ढोल-नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। धार्मिक जयकारों के बीच श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। रथयात्रा दीपा चौराहा, मुख्य बाजार, कोतवाली के सामने, भारत माता चौक, सब्जी मंडी और सुभाष चौराहा होते हुए एटा रोड स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर पहुंची। यहां भगवान का जलाभिषेक और पूजन किया गया। इसके बाद धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर दो बजे रथयात्रा शांतिनाथ जिनालय से वापस रवाना होकर तय मार्ग से पंचायती जैन मंदिर पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा। देखें तस्वीरें… जगह नहीं मिलने से नहीं लगा 103 साल पुराना मेला पंचायती जैन मंदिर के अध्यक्ष अरविंद जैन ने बताया कि स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण इस वर्ष शिखराश्रम में जैन मेले का आयोजन नहीं हो सका। मंगलवार रात समाज के लोगों की बैठक हुई थी, जिसमें मेले के स्थान पर भगवान आदिनाथ की रथयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस बल रथयात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा में जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धार्मिक उत्साह का परिचय दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी:कोहरे के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ के फेरे घटे, यात्रा करने से पहले चेक कर लें शेड्यूल
    Next Article
    पीलीभीत में 13 हजार मतदाताओं के नाम-पते बदले:पूर्व मंत्री हेमराज ने राज्यमंत्री और अधिकारियों पर साजिश का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment