Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ-सहारनपुर खंड में कल MLC चुनाव,18 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला:जिले में 107 बूथों पर होगा मतदान, स्ट्रांग रूम में जमा होंगी बैलट बॉक्स

    20 minutes ago

    1

    0

    मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों सीटों पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 10 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 8 प्रत्याशी हैं। भाजपा और सपा ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी मुकाबले में हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। निर्धारित समय पर पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। सेक्टर और जोनल स्तर पर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एडीएम रैंक और एसपी रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। एडीएम और एसपी स्तर के अधिकारी मोबाइल रहकर व्यवस्था पर नजर रखेंगे। स्नातक सीट पर 8 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के दिनेश गोयल और सपा के प्रमेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा अमित कुमार जैन, दुष्यंत, मोहम्मद अकरम रजा, राहुल कुशवाहा, विक्रांत त्यागी और विजय कुमार त्यागी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर कुल 1,28,595 मतदाता हैं। इनके लिए 127 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शिक्षक सीट पर 10 प्रत्याशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के श्रीचंद शर्मा और सपा के नितिन कुमार तोमर प्रत्याशी हैं। इनके अलावा कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, पंकज कुमार, बाकिर हुसैन, स्वराज पाल, सुशील, डॉ. सुशील कुमार पुंडीर और हरकेश सिंह चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर 64,525 मतदाता हैं और मतदान के लिए 121 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मेरठ में 22,100 मतदाता करेंगे मतदान मेरठ जिले में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 6,500 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 15,600 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। जिले में कुल 107 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 30 शिक्षक और 77 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के हैं। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा और मतदान संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। कृषि विश्वविद्यालय में जमा होंगे बैलट बॉक्स मतदान के बाद बैलट बॉक्स सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराए जाएंगे। डीएम ने बताया कि मेरठ के साथ अन्य संबंधित जिलों की बैलट बॉक्स भी यहीं जमा होंगे । स्ट्रांग रूम और बैलट बॉक्स की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी रहेगी निगरानी चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी। डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस की सोशल मीडिया टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा। स्नातक मतदाताओं को विशेष अवकाश डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पात्र स्नातक मतदाताओं को मतदान के लिए विशेष अवकाश देने का प्रावधान किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। संस्थानों से अपील की गई है कि वे पात्र मतदाताओं को अवकाश दें, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में ग्रेप-1 लागू फिर भी खुला कंस्ट्रक्शन मटेरियल:नॉन पीक आवर में एक्यूआई का स्तर 259 पहुंचा, कई सेक्टर में 300 पार
    Next Article
    गलत दवा और इंजेक्शन से किशोरी की मौत:कानपुर देहात में परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए टीम भेजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment