Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11 साल से फरार हत्यारोपी तांत्रिक मुठभेड़ में गिरफ्तार:अमरोहा में पुलिस ने पैर में मारी गोली, ठगी-दुष्कर्म सहित 9 मुकदमे दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    अमरोहा जनपद की सैदनगली पुलिस को बुधवार सुबह एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 10-11 वर्षों से फरार चल रहे शातिर अपराधी अरमान उर्फ काले खाँ को गिरफ्तार किया है, जो खुद को तांत्रिक बताता था। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखिए मुठभेड़ की 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशानुसार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत, बुधवार को सैदनगली पुलिस सकतपुर नहर पुल के पास गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक फिसलने से वह गिर पड़ा। आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त घायल हो गया और उसे दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान अरमान उर्फ काले खाँ पुत्र जहुर हुसैन निवासी गांव पैतिया माफी, थाना असमोली, जनपद सम्भल के रूप में हुई है। पिछले एक दशक से चल रहा था फरार यह अपराधी पिछले एक दशक से हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने तांत्रिक का भेष धर लिया था। उस पर एक महिला को गड़ा धन निकालने का झांसा देकर 11.70 लाख रुपए और जेवर ठगने का आरोप है। इतना ही नहीं, आरोपी पर पीड़िता की बेटी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का भी संगीन आरोप है। दुष्कर्म और धोखाधड़ी समेत 9 गंभीर मामले दर्ज पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की पैशन प्रो बाइक, एक .315 बोर का तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद किया है। अभियुक्त पर अमरोहा, सम्भल और मुरादाबाद के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म और धोखाधड़ी समेत कुल 9 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2015 से ही हत्या के मामलों में फरार चल रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि- आरोपी पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी समेत कुल 9 गंभीर मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ में घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता दर्शन में आए बच्चों को CM ने दुलारा:एक साथ खड़ा कर हाइट नपवायी; 200 लोगों की समस्या सुनी
    Next Article
    सजेती में बाइक ट्रक से टकराई, युवक की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा, एक राहगीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment