Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनता दर्शन में आए बच्चों को CM ने दुलारा:एक साथ खड़ा कर हाइट नपवायी; 200 लोगों की समस्या सुनी

    1 hour ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम एक बार फिर नजर आया। बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने बच्चों को दुलार किया। एक महिला फरियादी के साथ आए दो भाइयों से उन्होंने पूछा कि तुममें कौन बड़ा है। मां ने एक बेटे की ओर इशारा किया तो सीएम ने उन्हें एक साथ खड़ा करा दिया और दूसरे वाले की ओर इशारा कर बोले कि यह लंबा है। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के बारे में पूछा और उन्हें चॉकलेट दी। जनता दर्शन में आए अन्य फरियादी भी यह दृश्य देखकर मुस्कुरा दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि सरकार इलाज कराने में भरपूर मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने फरियादियों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र अपने हाथ में लेकर उसका अवलोकन कर समस्या, शिकायत का संज्ञान लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे परेशान न हों, सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। उन्होंने अलग-अलग मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित और हस्तगत किया। साथ ही निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। जनता दर्शन में हर बार की तरह बुधवार को भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उनसे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा, साथ ही भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल का इस्टीमेट मिलते ही विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 34 डिग्री तापमान, AQI 126 दर्ज:दोपहर बाद बारिश की संभावना, फसलों को लाभ मिलेगा
    Next Article
    11 साल से फरार हत्यारोपी तांत्रिक मुठभेड़ में गिरफ्तार:अमरोहा में पुलिस ने पैर में मारी गोली, ठगी-दुष्कर्म सहित 9 मुकदमे दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment